यूटिलिटी

EPF Withdraw: EPF खाते से घर बैठे निकाल सकते हैं पैसा, जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

EPF Withdraw: ​नौकरीपेशा लोगों की सैलरी की का एक हिस्सा हर महीने पीएफ फंड में जमा होता है। सरकार जमा रकम पर सालाना आधार पर मौजूदा समय में 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। आप जरूरत पड़ने पर पीएफ खाते से नियमों के अनुसार पैसों की निकासी आसानी से कर सकते हैं।

Image

EPF withdrawal

Photo : BCCL

EPF Withdraw: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं, तो आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते से पैसों की निकासी कर सकते हैं। ईपीएफ निकासी नियमों के अनुसार, ईपीएफ खाताधारकों को उनकी पात्रता के आधार पर ईपीएफ खाते की शेष राशि से आंशिक या पूर्ण निकासी की अनुमति है। आमतौर पर ईपीएफ खाते पूर्ण निकासी की अनुमति तभी मिलती है, जब सदस्य के पास दो महीने या उससे अधिक समय तक बेरोजगार हो या फिर नौकरी से रिटायर हो चुका हो।

किस काम के लिए कर सकते हैं निकासी

ईपीएफ खाते से आप अपने कई तरह के काम के लिए पैसे की निकासी कर सकते हैं। इसमें बच्चों की शादी, ईलाज, घर खरीदने, होम लोन के रिपेमेंट आदि शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर निकासी के लिए कम से कम पांच या सात साल तक ईपीएफ का ग्राहक होना चाहिए।

कितना पैसा जमा होता है

नौकरीपेशा लोगों की सैलरी की का एक हिस्सा हर महीने पीएफ फंड में जमा होता है। सरकार जमा रकम पर सालाना आधार पर मौजूदा समय में 8.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। किसी भी कर्मचारी की सैलरी के बेसिक पे से 12 फीसदी की कटौती होती है। एम्प्लॉयर की तरफ से एम्पलाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस ( एम्पलॉय पेंशन स्कीम) में जमा होती है। वहीं, 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जमा होता है। आप जरूरत पड़ने पर पीएफ खाते से नियमों के अनुसार पैसों की निकासी आसानी से कर सकते हैं।

कैसे ऑनलाइन निकासी के लिए करें क्लेम

  • सबसे पहले, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास चार डिटेल्स होने चाहिए। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), बैंक खाता नंबर, पहचान पत्र और एक कैंसिल चेक।
  • यूएएन पोर्टल अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको आधार से रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • ओटीपी और कैप्चा दर्ज करें।
  • अब आपका प्रोफाइल पेज खुल जाएगा। यहां वेब पेज के ऊपरी दाहिने हिस्से में आपको 'ऑनलाइन सेवाएं' मिलेंगी। नीचे स्क्रॉल विकल्पों में 'क्लेम' पर क्लिक करें।
  • अब आपको ईपीएफओ से जुड़े बैंक खाता नंबर दर्ज करके सदस्य डिटेल्स वेरिफाई करना होगा।
  • फिर आपको एक सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि क्लेम की गई राशि ईपीएफओ द्वारा इस बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • आपको नियम और शर्तों पर 'हां' पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप ऑनलाइन क्लेम के लिए आगे बढ़ सकते हैं। जैसे ही आप विकल्प पर क्लिक करेंगे, एक सेक्शन खुल जाएगा, आपको बाकी की डिटेल्स भरनी होंगी।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article