यूटिलिटी

Mahakumbh 2025 में करना है अमृत स्नान, घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, ये प्रक्रिया है बेहद आसान

जनवरी 2025 में महाकुंभ 2025 () का आयोजन किया जाना है। 12 साल में एक बार महाकुंभ का आयोजन होता है। विशेष नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति की वजह से अमृत स्नान का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। महाकुंभ 2025 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भारतीय नागरिक प्रज्ञान मिशन की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Image

Mahakumbh 2025 में करना है शाही स्नान, घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Photo : iStock

Mahakumbh 2025: नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। जनवरी 2025 में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) का आयोजन किया जाना है। 12 साल में एक बार महाकुंभ का आयोजन होता है। इस साल महाकुंभ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु भाग लेने वाले हैं। क्योंकि महाकुंभ 12 साल में एक बार आयोजित होता है, इसीलिए महाकुंभ में स्नान का महत्त्व बहुत ही अधिक है। मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को बहुत से पुण्य प्राप्त होते हैं और उसके सारे पाप मिट जाते हैं। महाकुंभ में अमृत स्नान का महत्त्व भी बहुत अधिक है। 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ में अगर आप भी अमृत स्नान में शामिल होना चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आप महाकुंभ अमृत स्नान के लिए घर बैठे रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं।

अमृत स्नान का महत्त्व

अमृत स्नान में सबसे पहले साधु-संत लोग स्नान करते हैं। विशेष नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति की वजह से अमृत स्नान का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ में अमृत स्नान का जल काफी चमत्कारी और लाभकारी होता है। पहला अमृत स्नान 13 जनवरी, दूसरा अमृत स्नान 14 जनवरी, तीसरा अमृत स्नान 29 जनवरी, चौथा अमृत स्नान 3 फरवरी, पांचवां अमृत स्नान 12 फरवरी और आखिरी अमृत स्नान 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। भारतीय नागरिक प्रज्ञान मिशन की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट, mahakumbh.in पर जाकर भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहें तो आप महाकुंभ मेला प्राधिकरण परिसर में जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article