जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- पैन कार्ड
- जन्मतिथि का प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण पत्र
कैसे खुलेगा ई-इंश्योरेंस अकाउंट
ई-इंश्योरेंस अकाउंट खोलने के लिए, पॉलिसीधारक को चुने हुए रिपॉजिटरी से फॉर्म डाउनलोड करना और भरना होगा। फॉर्म को केवाईसी दस्तावेजों के साथ बीमा कंपनी के ब्रॉन्च ऑफिस या कंपनी से संबंधित व्यक्ति के तहक कार्यालय में जमा करना होगा। पूरा आवेदन प्राप्त होने पर उसे वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद ई-इंश्योरेंस अकाउंट सात दिनों के भीतर चालू हो जाता है।
ई-इंश्योरेंस अकाउंट नंबर
पॉलिसी कंवर्जन फॉर्म में पॉलिसीधारक का नाम, पॉलिसी नंबर, ई-इंश्योरेंस अकाउंट नंबर और कंपनी का नाम भरें। इसे ई-इंश्योरेंस ओपनिंग फॉर्म के साथ बीमा ब्रॉन्च या अनुमोदित व्यक्ति को जमा किया जा सकता है। कंवर्जन के बाद, पॉलिसीधारक को SMS और ई-मेल के जरिए पुष्टि मिलती है।
जरूरी प्वाइंट
- ईआईए खोलना और पॉलिसी को बदलना निःशुल्क है।
- एक बार पॉलिसी बदलने के बाद फिजिकल पॉलिसी प्रमाणपत्र अमान्य हो जाता है।
डिजिटल फॉर्म में पॉलिसी
देश में इस ऑप्शन की शुरुआत साल 2013 में हुई थी। मौजूदा समय में चार इंश्योरेंस रिपोजिटरी CAMS, NSDL, NDML और CIRI ई-इंश्योरेंस अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करती हैं। एक ही खाते में अपनी लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित डॉक्यूमेंट रख सकते हैं। अगर आप एक अप्रैल के बाद कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं तो कंपनी आपको उस पॉलिसी से संबंधित डॉक्यूमेंट सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में ही उपलब्ध करवाएगी। आप एक ही अकाउंट में अपनी लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित डॉक्यूमेंट रख सकते हैं।
