यूटिलिटी

Aadhaar: अपने LPG कनेक्शन को आधार से कैसे करें लिंक, जानें- पूरा प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 13, 2024, 01:03 PM IST

Aadhaar Authentication for LPG customers: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों स्पष्ट किया था कि आधार वेरिफिकेशन (ई-केवाईसी) अनिवार्य है। भविष्य में किसी भी समस्या से बचने के लिए, आपको अपने आधार को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा।

Image

Aadhaar Authentication for LPG customers

Aadhaar Authentication for LPG customers: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां फर्जी LPG कनेक्शनों से निपटने के लिए e-KYC आधार वेरिफिकेशन लागू कर रही हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नए LPG कनेक्शनों के लिए आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक पहचान को अनिवार्य कर दिया है। इसके अतिरिक्त, LPG सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए मौजूदा LPG कनेक्शनों को आधार से जोड़ना आवश्यक है। हालांकि, LPG कनेक्शन से आधार को लिंक करने के लिए कोई डेडलाइन तय नहीं की गई है।

क्या तय है कोई डेडलाइन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों स्पष्ट किया था कि आधार वेरिफिकेशन (ई-केवाईसी) अनिवार्य है, लेकिन एलपीजी ग्राहकों के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फिलहाल कोई डेडलाइन नहीं तय की गई है। हालांकि, भविष्य में किसी भी समस्या से बचने के लिए, आपको अपने आधार को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा। एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया आप आसानी से पूरा कर सकते हैं।

आधार को ऐसे कर सकते हैं लिंक

ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए आधार वेरिफिकेशन कर सकते हैं या फिर गैस वितरक कंपनी के दफ्तर जाएं। आपका एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करने वाला व्यक्ति आपके आधार जानकारी कलेक्ट कर सकता है। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और मौके पर ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

आधार को एलपीजी कनेक्शन से जोड़ने की ऑनलाइन प्रक्रिया

ऑयल कंपनियों की वेबसाइट https://rasf.uidai.gov.in/seeding/User/ResidentSelfSeedingpds.aspx पर जाएं और आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।

  • बेनिफिट टाइप 'एलपीजी' चुनें और अपनी स्पेसिफिक एलपीजी योजना चुनें (उदाहरण के लिए, इंडेन कनेक्शन के लिए आईओसीएल)।
  • दी गई सूची से अपने वितरक का चयन करें और अपना एलपीजी उपभोक्ता नंबर दर्ज करें।
  • अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर भरें। 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करें।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article