Bata आउटलेट खोलने के लिए 1000 से 1200 वर्ग फुट की जगह की जरूरत होती है। कंपनी ऐसे लोकेशन को प्राथमिकता देती है जहां अच्छी विजिबिलिटी और ग्राहकों की आवाजाही ज्यादा हो तो इसका भी आपको ख्याल रखना होगा।
कंपनी ऐसे फ्रेंचाइजी पार्टनर चाहती है जिनमें उद्यमी सोच हो, जो कस्टमर फोकस्ड हों और शर्तों का पालन करते हों। रिटेल सेक्टर, खासकर फुटवियर या अपैरल में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है, हालांकि ऐसा नहीं है कि यदि आपको फुटवियर मार्केट में अनुभव नहीं है तो आपको फ्रेंचाइजी नहीं मिलेगी।
Bata फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगभग 30 से 50 रुपये लाख का निवेश करना होता है। इस निवेश में स्टोर सेटअप, इंटीरियर और शुरुआती इन्वेंट्री शामिल होती है। जमीन या प्रॉपर्टी की कीमत इसमें शामिल नहीं होती यानी जमीन आपकी ही होगी, यदि आपके पास पहले से किसी ऐसी जगह है जो बाजार में हैं तो आपके लिए बेहतर है।
फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले Bata की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप सीधे https://www.bata.com/in/franchise-partner.html पर भी जा सकते हैं।
यहां जाने पर आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा जिसमें नाम के अलावा अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आप क्या काम करते हैं, लोकेशन क्या है, एरिया कितना है देनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद बाटा के फ्रेंचाइजी टीम आपसे संपर्क करेगी।
Bata का फोकस लंबे समय की साझेदारी पर है। कंपनी के अनुसार, सही लोकेशन और बेहतर मैनेजमेंट के साथ 2 से 3 साल में निवेश की भरपाई (ROI) संभव हो सकती है।
आवेदन मिलने के बाद कंपनी की टीम शुरुआती बातचीत करती है, जिसमें बिजनेस मॉडल और निवेश से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
इसके बाद Bata प्रस्तावित लोकेशन का मूल्यांकन करती है। लोकेशन मंजूर होने पर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया जाता है और स्टोर खोलने की प्रक्रिया शुरू होती है।