यूटिलिटी

Credi Card: कैसे Close करें क्रेडिट कार्ड, नोट करें नियम व शर्तें, जानें क्या कहता है RBI

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 12:18 PM IST

How to Close Credit Card, Credit Card: क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे कस्टमर केयर को कॉल कर और मैसेज के जरिये क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपका क्रेडिट कार्ड सात दिनों के भीतर बंद कर दिया जाएगा।

Image

क्रेडिट कार्ड बंद कैसे करवाएं

How to Close Credit Card, Credit Card: क्रेडिट कार्ड का चलन पिछले कई सालों में तेजी से बढ़ा है। इन दिनों क्रेडिट कार्ड (Credit Card) बनवाना काफी आसान है। ट्रांजेक्शन अच्छी होने पर बैंक खुद अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की अपील करता है, लेकिन इसे बंद करवाना उतना ही मुश्किल है। हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) द्वारा जारी नियमों के अनुसार क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए ग्राहकों द्वारा किए गए अनुरोध को तुरंत स्वीकार करना होता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ बैंक अपने फायदे के कारण इसमें आना कानी (Credit Card Close) करती हैं हालांकि इससे पहले ग्राहकों को बकाया राशि का भुगतान करना होता है, बकाया राशि का भुगतान करने के बाद ही आप क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे में यदि आप भी क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए लगातार बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है, तो यहां हम आपको आसान स्टेप्स बताएंगे। इसके जरिये आपका क्रेडिट कार्ड मात्र हफ्तेभर के भीतर बंद हो जाएगा।

क्या कहता है रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए ग्राहकों द्वारा किए गए अनुरोध को स्वीकार करना होगा। साथ ही सात दिनों के भीतर इस पर कार्रवाई करनी होगी। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि ग्राहकों ने सभी बकाया राशि का भुगतान किया हुआ होना चाहिए। क्रेडिट कार्ड कंपनियां ग्राहकों को पोस्ट के जरिए क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए बाध्य नहीं कर सकती हैं। सात ही एक क्रेडिट कार्ड कंपनियों व बैंकों को ग्राहकों द्वारा किए गए अनुरोध को सात दिनों के भीतर स्वीकार करना होगा। यदि सात दिन के भीतर कार्ड बंद नहीं होता है, तो बैंकों को 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।

क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए नियम व शर्तें

  • क्रेडिट कार्ड बंद करनेके लिए आपको सबसे पहले बकाया राशि का भुगतान करना होगा
  • कार्ड बंद करने से पहले अपने रिवार्ड प्वाइंट्स का उपयोग कर लें।
  • सभी ऑटो भुगतान और ट्रांजेक्शन बंद करवा दें।
  • पुराना कार्ड तोड़कर फेंक दें या संबंधित बैंक को वापस लौटा दें।

कैसे बंद करें क्रेडिट कार्ड

यदि आप भी अपना क्रेडिट कार्ड बंद करना चाहते हैं, तो संबंधित बैंक या कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें, बैंक के कर्मचारा से बात करें और कार्ड बंद करने के लिए अनुरोध करें। आपका अनुरोध स्वीकार होने पर बैंक द्वारा फोन कॉल कर या फिर मैसेज के जरिए सूचित किया जाएगा।

Credit Card Close Mai, ईमेल के जरिए बंद करें क्रेडिट कार्ड

इसके अलावा आप मेल के जरिये भी अपना क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित बैंक की ई-मेल पर सारे दस्तावेजों के साथ क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए मेल करें। आपका आवेदन स्वीकार होने के बाद बैंक द्वारा रिप्लाई दिया जाएगा।

हालांकि यदि संभव हो तो क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले एक बार बैंक के संबंधित ब्रांच में जरूर विजिट करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article