Rice Check Real or Fake: पिछले कई सालों से देश में खाने-पीने की चीजों में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। शायद ही खाने-पीने की कोई चीज बची हो, जिसमें मिलावट न की जा रही है। लोग असली के दाम पर अपने घर नकली या फिर मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। मिलावटी या नकली चीज खाकर जहां हमारा स्वास्थ्य (Health) खराब होगा, वहीं हम बीमार भी पड़ सकते हैं।
हर घर में हर दिन बनने वाला चावल (Rice) भी अब आसानी से असली नहीं मिलता है। पिछले कुछ सालों से चावल में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। चावल की पहचान नहीं कर पाने के चलते आम आदमी मिलावटी चावल खा रहा है। ऐसे में बड़ सवाल ये है कि आम आदमी असली चावल की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आप आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली या मिलावटी/नकली चावल की पहचान कर पाएंगे।
इन तरीकों से करें असली-मिलावटी/नकली चावल की पहचान:-
- चावल की पहचान करने के लिए सबसे पहले आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच कच्चे चावल डालने होंगे और कुछ देर तक हिलाते रहना होगा। हिलाने के बाद अगर चावल ऊपर तैरता दिखे तो जान लीजिए कि वह प्लास्टिक वाला चावल है।
- चावल की असली पहचान करने का एक तरीका ये है कि अपने हाथ में कुछ चावल लें और उसे लाइटर से जला लें। जलाने के बाद देखें कि चावल से प्लास्टिक की गंध निकल रही है या नहीं। जलाने पर अगर चावल से प्लास्टिक की गंध निकलती है जान लीजिए कि वह मिलावटी प्लास्टिक वाला चावल है।
- चावल को चेक करने का एक तरीका ये है कि कुछ चावल लें और उन्हें बहुत गरम तेल में डाल दें। अगर ये प्लास्टिक के चावल होंगे, तो गरम तेल में डालने पर पिघल जाएंगे और बर्तन के तले पर चिपक जाएंगे।
हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से अब आप आसानी से असली और मिलावटी/नकली चावल की पहचान कर पाएंगे।
