यूटिलिटी

PF Passbook: घर बैठे कैसे चेक करें अपने पीएफ खाते का पासबुक, जानें-स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 24, 2024, 04:05 PM IST

How to Check PF Passbook: EPFO ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट में जमा रकम पर 8.25 फीसदी का ब्याज तय किया है। आप घर बैठे अपने पीएफ खाते की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। खाताधारकों को ई-पासबुक यानी ईपीएफ पासबुक भी जारी किया जाता है।

Image

PF Account Balance Check

How to Check PF Passbook: प्रोविडेंट फंड प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए सेविंग का एक प्रमुख जरिया है। कर्मचारियों को ईपीएफ में अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी जमा करना होता है। साथ ही नियोक्ता को भी इसी के बराबर कर्मचारी की ओर से पैसा ईपीएफ खाते में जमा करना होता है। 12 फीसदी में से नियोक्ता का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। EPFO ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) अकाउंट में जमा रकम पर 8.25 फीसदी का ब्याज तय किया है। आप घर बैठे अपने पीएफ खाते की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

SMS के जरिए अपना बैलेंस चेक करें

ईपीएफ में अपनी जमा राशि चेक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी अपने पीएफ खाते की राशि की जानकारी पा सकते हैं। मैसेज सेंड बॉक्स में 'EPFOHO UAN' टाइफ कर 7738299899 पर भेज दें।

मिस्ड कॉल सर्विस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा प्रदान की गई मिस्ड कॉल सर्विस के माध्यम से भी आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल करना होगा।

ई-पासबुक

खाताधारकों को ई-पासबुक यानी ईपीएफ पासबुक भी जारी किया जाता है। इसमें कंट्रीब्यूशन, ब्याज और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स शामिल होती हैं। डिजिटल पासबुक- पीएफ बैलेंस, नियोक्ता द्वारा किए गए कंट्रीब्यूशन और उनके पीएफ खाते पर अर्जित ब्याज को ट्रैक करने में काम आती है। इसके अतिरिक्त, ई-पासबुक का इस्तेमाल लोन या अन्य फाइनेंशियल सर्विस के लिए आवेदन करते समय किया जा सकता है।

उमंग ऐप से कैसे चेक करें बैलेंस

  • अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप डाउनलोड करें।
  • उमंग ऐप खोलें और ईपीएफओ चुनें। कर्मचारी केंद्रित सेवा विकल्प पर क्लिक करें। 'पासबुक देखें' चुनें।
  • अपना यूएएन दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें। ओटीपी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करें।
  • मेंबर आईडी चुनें। इसके बाद आपके पीएफ खाते ही की जानकारी मिल जाएगी।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article