नई दिल्ली। सरकार लोगों की हर जरूरत का ध्यान रखती है। भारत सरकार ने विभिन्न केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सर्विस का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अमंग ऐप (UMANG App) लॉन्च की थी, जिसे यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में भी जाना जाता है। उमंग ऐप के माध्यम से आप आधार कार्ड (Aadhaar Card) से संबंधित सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
डिजिटल इंडिया के एक ट्वीट के अनुसार, 'यूजर्स उमंग ऐप पर आराम से आधार की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि 'My Aadhaar' ने ऐप पर नागरिक केंद्रित सेवाओं की एक श्रृंखला का विस्तार किया है।'
उमंग ऐप के जरिए आप आधार की निम्नलिखित सेवाएं का लाभ उठा सकते हैं:
- आधार डाउनलोड करना।
- वर्चुअल आईडी जनरेट करना।
- ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री।
- ऑफलाइन ई-केवाईसी।
- पेमेंट हिस्ट्री बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करना।
- सबसे पहले उमंग ऐप को डाउनलोड करने के बाद लॉग इन करें।
- अब 'मेरा आधार' पर क्लिक करें।
- यह आपको अपने आधार को लिंक करने का अनुरोध करेगा।
- इसके लिए आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, और फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें।
- ओटीपी दर्ज करें और सेव पर क्लिक करें।
एक बार जब आप अपना आधार कार्ड लिंक कर लेंगे, तो आप बिना किसी परेशानी के आसानी से आधार डाउनलोड कर सकेंगे, वर्चुअल आईडी जनरेट कर सकेंगे और ऊपर बताई गई बाकी सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ उमंग में लॉग इन करना होगा।
मालूम हो कि अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लोग एक से ज्यादा मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। आप आधार कार्ड से कनेक्टेड सभी मोबाइल नंबर को चेक भी कर सकते हैं।
