यूटिलिटी

Passport Apply Online: घर बैठे बनवाएं पासपोर्ट, ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरी प्रोसेस

Passport Apply Online: पासपोर्ट बनाने के लिए पहले जहां लंबी लाइनें और ढेरों कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी, अब यही काम आप घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन या लैपटॉप से भी कर सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Image

Passport Apply Online

Passport Apply Online: आज के डिजिटल युग में पासपोर्ट बनवाना अब पहले जैसा मुश्किल काम नहीं रहा। पहले जहां लंबी लाइनें और ढेरों कागजी कार्यवाही करनी पड़ती थी, अब यही काम आप घर बैठे ऑनलाइन स्मार्टफोन या लैपटॉप से भी कर सकते हैं। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को अभी से पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। यहां हम आपको ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रोसेस बता रहे हैं।

पासपोर्ट सेवा पोर्टल से करें शुरुआत

ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल https://passportindia.gov.in पर जाएं। यहां पर नया अकाउंट बनाने के लिए "न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन" ऑप्शन पर क्लिक करें। मांगी गई बेसिक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

लॉगिन करें और फॉर्म भरें

रजिस्ट्रेशन के बाद, अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें। फिर “Apply for Fresh Passport/Re-issue” का चयन करें। इसके बाद एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होंगे।

अपॉइंटमेंट और पेमेंट

फॉर्म सबमिट करने के बाद “Pay and Schedule Appointment” विकल्प दिखाई देगा। यहां से पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें और आवश्यक फीस का भुगतान करें। पेमेंट के बाद, एप्लिकेशन रिसीट डाउनलोड करें जिसमें आपका Application Reference Number (ARN) और अपॉइंटमेंट डिटेल्स होंगी।

डॉक्यूमेंट और वेरिफिकेशन

अपॉइंटमेंट की तारीख पर अपने साथ ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लेकर PSK/RPO जाएं। वहां बायोमेट्रिक प्रोसेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन की प्रोसेस होती है।

पासपोर्ट डाक से पहुंचेगा घर

एक बार वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद, कुछ ही दिनों में आपका पासपोर्ट आपके पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए आ जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article