यूटिलिटी

Holi 2026: रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, आनंद विहार मुजफ्फरपुर-दानापुर के लिए चलेंगी 6 नई ट्रेन

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति और ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रूट, स्टॉपेज और समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है या आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

Image

Holi Special Train From Delhi To Bihar

यदि आप भी होली पर घर जाने के लिए परेशान हैं तो आपके लिए रेलवे ने बड़ा इंतजाम कर दिया है। होली के त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त “होली स्पेशल” ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है।

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल

  • ट्रेन संख्या 05219: मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए साप्ताहिक (शुक्रवार) सेवा। यह 27 फरवरी 2026 को 1 अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
  • ट्रेन संख्या 05220: आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए साप्ताहिक (शनिवार) सेवा। यह 28 फरवरी 2026 को 1 अतिरिक्त फेरा लगाएगी।
Holi Special Train From Delhi To Bihar

Holi Special Train From Delhi To Bihar

दानापुर-आनंद विहार स्पेशल

  • ट्रेन संख्या 03257: दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए साप्ताहिक (रविवार) सेवा। यह 22 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक 2 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
  • ट्रेन संख्या 03258: आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर के लिए साप्ताहिक (सोमवार) सेवा। यह 23 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक 2 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

धनबाद-दिल्ली स्पेशल (द्वि-साप्ताहिक)

  • ट्रेन संख्या 03309: धनबाद जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के लिए सप्ताह में दो दिन (मंगलवार और शनिवार) चलेगी। यह 24 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक 3 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
  • ट्रेन संख्या 03310: दिल्ली जंक्शन से धनबाद जंक्शन के लिए सप्ताह में दो दिन (बुधवार और रविवार) सेवा देगी। यह 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक 3 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

यात्रियों के लिए अहम सूचना

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की स्थिति और ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रूट, स्टॉपेज और समय संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है या आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट किया जा सकता है। त्योहार के मौसम में इन अतिरिक्त ट्रेनों से बिहार, झारखंड और दिल्ली रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article