यूटिलिटी

HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दर में किया बदलाव, जानें-कितना कम हुआ MCLR

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 7, 2024, 05:12 PM IST

HDFC Bank MCLR: बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया गया है। बैंक ने 2 साल की अवधि पर लोन दर को 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) घटाकर 9.35 फीसदी से 9.30 फीसदी कर दिया है।

Image

HDFC Bank reduces interest rate

Photo : iStock

HDFC Bank MCLR: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने 7 जून, 2024 को लोन के ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बदलाव किया गया है। एचडीएफसी बैंक की बेंचमार्क फंड-आधारित उधार दरों की मार्जिनल कॉस्ट 8.95 फीसदी और 9.35 फीसदी के बीच है। बैंक ने 2 साल की अवधि पर लोन दर को 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) घटाकर 9.35 फीसदी से 9.30 फीसदी कर दिया है। अन्य दरें में कई भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

MCLR में कितना बदलाव

ओवरनाइट MCLR 8.95 फीसदी है। HDFC बैंक का एक महीने का MCLR अब 9 फीसदी है। तीन महीने का MCLR 9.15 फीसदी है। छह महीने का MCLR 9.30 फीसदी है और एक साल का MCLR, जो कई कंज्यूमर लोन से जुड़ा हुआ है वह 9.30 फीसदी है। बदलाव के बाद दो साल और तीन साल का MCLR 9.30 फीसदी है। ये दरें 7 जून, 2024 से प्रभावी हैं।

MCLR क्या होता है

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) वह न्यूनतम ब्याज दर है जिसपर बैंक लोन ऑफर करता है। यह लोन के लिए सबसे लो इंटरेस्ट निर्धारित करता है। इस दर से कम पर बैंक लोन नहीं दे सकता है।

एडजस्टेबल रेट लोन

एचडीएफसी वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक एडजस्टेबल रेट लोन ऑफर करता है, जिसे फ्लोटिंग रेट लोन के साथ-साथ ट्रूफिक्स्ड लोन के रूप में भी जाना जाता है। इसमें होम लोन पर ब्याज दर एक स्पेसिफिक टेन्योर (पूरे लोन अवधि के पहले दो साल) के लिए तय रहती है, जिसके बाद यह एक एडजस्टेबल रेट लोन में परिवर्तित हो जाता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article