यूटिलिटी

HDFC बैंक ने FD पर दिया अपने ग्राहकों को झटका, इन बैंकों ने भी ब्याज दर में किया बदलाव

HDFC बैंक ने FD के ग्राहकों को जोरदरा झटका दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती की है। इसके अलावा और भी कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बदलाव में किया है। ​इंडसइंड बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है।

Image

FD Rates, Fixed Deposits, HDFC Bank, Saving, सेविंग, एफडी

Photo : iStock

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपनी चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉडिट स्कीम की ब्याज दरों में कटौती की है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली FD स्कीम पर 3 फीसदी से लेकर 7.20 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इन अवधि की डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हैं।

5 बेसिस प्वाइंट की कटौती

बैंक ने 4 साल 7 महीने या 55 महीने की अवधि की एफडी पर मिलने वाले ब्याज में 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) की कटौती की है। इससे पहले HDFC बैंक स्पेशल अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और बुजुर्गों को 7.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा था। एचडीएफसी बैंक के अलावा, इंडसइंड बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपनी एफडी स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

इंडसइंड बैंक ने ब्याज दरों में किया बदलाव

इंडसइंड बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है। ब्याज दरों में बदलाव के बाद बैंक अब आम जनता के लिए 3.50% से 7.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25% से 8.25% तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ये दरें 1 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। बदलाव के बाद बैंक अब सात दिनों से लेकर दस साल में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 2.8 फीसदी से 7.35 फीसदी तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article