HDFC Bank FD Rates: देश के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट के लिए अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया है। 24 जुलाई, 2024 से, बैंक अब सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से 7.5 फीसदी तक की ब्याज दर प्रदान करता है। ब्याज दर अलग-अलग जमा अवधि पर निर्भर करती है, जो 7 दिनों से 10 साल तक है।
2 वर्ष 11 महीने से लेकर 3 वर्ष 11 महीने तक की अवधि के लिए एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह अब 7.15 फीसदी से 7.35 फीसदी के बीच है। 4 वर्ष 7 महीने से लेकर 4 वर्ष 7 महीने तक की अवधि के लिए ब्याज दर में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। यह अब 7.20 फीसदी से 7.40 फीसदी के बीच है।
आकर्षक ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक के स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट में बढ़ी हुई ब्याज दरें मिलती हैं, जिससे आपको अधिक सेविंग करने में मदद मिलती है। 35 और 55 महीने की अवधि के साथ, ग्राहकों के पास अपने वित्तीय लक्ष्यों के साथ निवेश के ऑप्शन को चुनने का मौका है। वरिष्ठ नागरिकों को उनके फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलता है। यह अतिरिक्त लाभ एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ निवेशकों को उच्च रिटर्न और बेहतर वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की विभिन्न अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से 7.20 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की विभिन्न अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 7.20 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर करता है। ये दरें 1 जुलाई से प्रभावी हैं
टैक्स एफिशिएंसी
फिक्स्ड डिपॉजिट पर हासिल ब्याज को इनकम माना जाता है और अगर यह प्रति वित्तीय वर्ष 40,000 रुपये (वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये) से अधिक है तो यह टीडीएस के अधीन है। टीडीएस कटौती से बचने के लिए, यदि आप टैक्स छूट के लिए पात्र हैं तो आप फॉर्म 15G या 15H जमा कर सकते हैं।
