Gram Suraksha Yojana: पोस्ट ऑफिस कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) चलाता है। इसके पास हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए स्कीम उपलब्ध हैं। इनमें से कई लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसी एक स्कीम का नाम है ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana)। यह स्कीम खासतौर पर ग्रामीणों के लिए है। इस स्कीम को रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत चलाया जाता है।
कौन कर सकता है निवेश?
ग्राम सुरक्षा में निवेश करने के लिए कम से कम 19 साल की उम्र होनी चाहिए और अधिकतम 55 साल का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है। ग्राम सुरक्षा योजना का सम एश्योर्ड 10,000 रुपये है और अतिकतम 10 लाख रुपये तक इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। प्रीमिय मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर जमा कर सकते हैं। अगर कोई इस पॉलिसी को सरेंडर करना चाहता है, तो स्कीम शुरू होने की तारीख से तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने वालों को चार साल बाद लोन की सुविधा मिलती है।
कैसे मिलेंगे 35 लाख?
अगर कोई व्यक्ति हर महीने 1500 रुपये जमा करता है, तो उसे स्कीम के मैच्योर होने पर करीब 35 लाख रुपये मिलेंगे। मान लीजिए कि आपकी उम्र 19 साल है और आपने 10 लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा स्कीम खरीदी। अब आपको लॉन्ग टर्म तक यानी 55 साल तक हर महीने 1515 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। यानी आपको इसके लिए हर दिन सिर्फ 50 रुपये बचाने होंगे। पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने वाले को 80 साल की उम्र पूरी होन पर पूरी रकम यानी 35 लाख रुपये सौंप दिए जाते हैं। स्कीम में निवेश पर पांच साल के बाद बोनस भी मिलता है.
