यूटिलिटी

E-Passport: मोबाइल से कैसे बनवाएं ई-पासपोर्ट, जानिए सबसे आसान तरीका

E-Passport: ई-पासपोर्ट एक पारंपरिक पासपोर्ट ही होता है, लेकिन इसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े जाते हैं। इसके कवर में एक RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप और एक एंटीना लगा होता है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे कि फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन डिटेल्स) सुरक्षित रूप से स्टोर रहती है।

Image

E-passports

E-Passport: भारत ने आधिकारिक तौर पर चिप-आधारित बायोमेट्रिक ई-पासपोर्ट जारी करने की शुरुआत कर दी है। इस कदम के बाद भारत अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे 120 से अधिक देशों की सूची में शामिल हो गया है। यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आधुनिक बनाने, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, पहचान धोखाधड़ी को कम करने और इमिग्रेशन प्रोसेस को सरल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

E-Passport क्या है?

ई-पासपोर्ट एक पारंपरिक पासपोर्ट ही होता है, लेकिन इसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स जोड़े जाते हैं। इसके कवर में एक RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप और एक एंटीना लगा होता है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत और बायोमेट्रिक जानकारी (जैसे कि फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन डिटेल्स) सुरक्षित रूप से स्टोर रहती है। पासपोर्ट के सामने सुनहरा इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट का प्रतीक सिंबल होता है, जो दर्शाता है कि यह पासपोर्ट ई-इनेबल्ड है।

सुरक्षा के लिए क्या उपाय हैं?

  • इसमें कई हाईटेक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए हैं। जैसे कि यह बेसिक एक्सेस कंट्रोल (BAC) – डेटा तक अनधिकृत पहुंच को रोकता है।
  • पैसिव ऑथेंटिकेशन (PA)-यह सुनिश्चित करता है कि चिप में छेड़छाड़ नहीं हुई है।
  • एक्सटेंडेड एक्सेस कंट्रोल (EAC)- संवेदनशील बायोमेट्रिक डेटा को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है।
  • ये सभी उपाय सुनिश्चित करते हैं कि भारत का ई-पासपोर्ट ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार सुरक्षित और विश्वसनीय हो।

मोबाइल से ऐसे करें ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन

  • अपने फोन के इंटरनेट ब्राउजर की मदद से passportindia.gov.in पर जाएं।
  • अब सबसे पहले खुद को रजिस्टर्ड करें और अपने लॉग-इन आईडी से पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • अब Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport विकल्प पर क्लिक करें।
  • यानी यदि आप पहली बार पासपोर्ट बनवा रहे हैं तो Fresh विकल्प, नहीं तो Reissue विकल्प पर जाएं।
  • सभी मांगी गई जानकारी भरें और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। आपकी अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगी और इसे सेव कर लें।
  • तय तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) में जाकर अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करें। प्रोसेस और वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका ई-पासपोर्ट आपके पते पर आ जाएगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article