Weather alerts On Smartphone: अगर आप भी बिना किसी पूर्व जानकारी के बारिश या तूफान में फंस जाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के समय में स्मार्टफोन न केवल कॉल या मैसेजिंग के लिए उपयोगी है, बल्कि मौसम की जानकारी और अलर्ट करने में भी कारगर है। इसके लिए आपको अपने फोन की कुछ सिंपल सेटिंग्स को एक्टिवेट करना होगा। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों को यह तकनीक सीधे आपके फोन तक पहुंचाती है, जिससे आप सुरक्षित रह सकें और घर से निकलने से पहले ही इंतजाम कर सकें।
क्यों जरूरी है मौसम अलर्ट?
भारत में हर साल मानसून, चक्रवात, और अचानक बदलते मौसम की वजह से कई बार आम जनजीवन प्रभावित होता है। अगर समय रहते सूचना मिल जाए तो जरूरी तैयारियां की जा सकती हैं। इसलिए स्मार्टफोन का यह फीचर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर मौसम अलर्ट सेट करने का तरीका
एंड्रॉयड फोन में मौसम अलर्ट सेट करना बेहद सरल है। ज्यादातर एंड्रॉयड डिवाइस में बिल्ट-इन वेदर ऐप या Google Weather सर्विस उपलब्ध होती है। इसके अलावा, AccuWeather, The Weather Channel, या Samsung Weather जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स भी बेहतरीन ऑप्शन हैं। मौसम अलर्ट सेट करने के लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं।
1. होम स्क्रीन पर वेदर विजेट
- अपने फोन की होम स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करें।
- 'Widgets' विकल्प चुनें और 'Weather' सर्च करें।
- वेदर विजेट को लॉन्ग टैप करके होम स्क्रीन पर ड्रैग करें।
- विजेट को अपनी पसंद के स्थान के लिए कॉन्फिगर करें।
- यह आपको होम स्क्रीन पर ही मौसम की जानकारी देता रहेगा।
2. वेदर ऐप में अलर्ट सेट करें
- अपने फोन में मौजूद वेदर ऐप (जैसे Google Weather या AccuWeather) ओपन करें।
- सेटिंग्स में जाकर 'Severe Weather Alerts' या 'Notifications' विकल्प को ऑन करें।
- लोकेशन एक्सेस की अनुमति दें ताकि ऐप आपके रियल टाइम में अलर्ट भेज सके।
- आप विशिष्ट मौसम की स्थिति (जैसे भारी बारिश, तूफान, या बर्फबारी) के लिए कस्टम अलर्ट सेट कर सकते हैं।
3. फोन में ही है सुविधा
एंड्रॉइड स्मार्टफोन में आप सीधे सेटिंग्स की मदद से भी अलर्ट ऑन कर सकते हैं। इसके लिए अपने स्मार्टफोन की 'Settings' ऐप खोलें। और अब Safety & Emergency या Location Services चुनें। यह विकल्प फोन के मॉडल के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है। कुछ फोन में "Location" में जाकर "Emergency Alerts" का विकल्प भी मिलता है। यहां आपको “Extreme Threats”, “Severe Threats”, और “AMBER Alerts” जैसे विकल्प दिखेंगे। इन्हें ऑन कर दें। साथ ही Location और High Accuracy मोड ऑन कर दें, इससे आपका फोन सही जगह का मौसम अलर्ट भेज पाएगा।
iPhone पर मौसम अलर्ट सेट करने का तरीका
iPhone यूजर्स के लिए Apple का बिल्ट-इन Weather ऐप एक शानदार टूल है। iPhone यूजर्स फोन की सेटिंग्स, नोटिफिकेशन और अलर्ट में जाकर इस ऑप्शन को ऑन कर सकते हैं। यहां से आपको “Emergency Alerts” और “Severe Alerts” को ऑन करना होगा। साथ ही, Weather ऐप को लोकेशन एक्सेस देने के लिए Settings > Privacy > Location Services में जाएं और Weather को "Always" को ऑन कर दें।
1. Weather ऐप में अलर्ट सेट करें
- iPhone पर Weather ऐप खोलें।
- सेटिंग्स में 'Severe Weather Notifications' विकल्प को ऑन करें।
- लोकेशन सर्विसेज को इनेबल करें ताकि ऐप आपके वर्तमान स्थान के आधार पर अलर्ट भेज सके।
- आप मल्टीपल लोकेशन जोड़कर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
2. होम स्क्रीन पर वेदर विजेट
- होम स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करें और 'Edit Home Screen' चुनें।
- '+' आइकन पर टैप करके 'Weather' विजेट सर्च करें।
- विजेट को अपनी पसंद के साइज में होम स्क्रीन पर जोड़ें।
थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग
अगर आप अधिक विस्तृत और सटीक मौसम अपडेट्स चाहते हैं, तो AccuWeather, The Weather Channel, या मौसम जैसे ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप्स, हर घंटे और दैनिक मौसम पूर्वानुमान, गंभीर मौसम अलर्ट, जैसे तूफान या भारी बारिश की चेतावनी, - रियल-टाइम रडार और मौसम का मैप, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI), जैसे PM2.5, PM10, और अन्य प्रदूषकों की जानकारी, सूर्योदय, सूर्यास्त, और 14-दिन के मौसम पूर्वानुमान जैसी जानकारी देते हैं।
