यूटिलिटी

PM Svanidhi Yojana: बिना ब्याज दर के 50 हजार रुपये, जानें क्या है पीएम स्वनिधि योजना, कैसे करें अप्लाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 12:39 AM IST

PM Svanidhi Yojana Online Registration: पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत 1 जून 2020 से की गई। वहीं इस योजना की वैधता को मार्च 2022 से बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों को अपना काम शुरू करने व व्यापार के विस्तार के लिए बिना ब्याज दर के 50 हजार रुपये का लोन उपलब्ध करवाया जाएगा।

Image

क्या है पीएम स्वनिधि योजना, कैसे करें अप्लाई

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना ब्याज के ले सकते हैं 50 हजार का लोन।
  • किश्तों में अदा कर सकते हैं बैंक को लोन की राशि।
  • दिसंबर 2024 तक इस योजना की वैधता है।

PM Svanidhi Yojana Apply Online: राज्य व केंद्र सरकार देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार उपलब्ध करवाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं छोटे कारोबार में लगे लोगों का भी सरकार विशेष ध्यान दे रही (PM Svanidhi Scheme) है। इसके लिए मोदी सरकार एक के बाद एक योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए पीएम स्वनिधि योजना लेकर हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार रेहड़ी पटरी वालों को अपना काम शुरू करने व कार्य का विस्तार करने के लिए बिना ब्याज दर के लोन उपलब्ध करवा रही है।

इस योजना की खास बात यह है कि, इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने इस योजना की शुरुआत खासतौर पर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए शुरू किया है। साथ ही एक बार लोन चुकाने के बाद लाभार्थी दूसरी बार डबल राशि कर्ज के रूप में बिना ब्याज दर के प्राप्त कर (PM Svanidhi Loan Status) सकता है। इस योजना के तहत ली गई कर्ज राशि को एक साल की अवधि के दौरान चुकाया जा सकता है। इसके अलावा लाभार्थी प्रतिमाह किश्तों में भी लोन चुका सकते हैं।

बता दें इस कर्ज पर केंद्र सरकार भारी सब्सिडी दे रही है। साथ ही कर्ज लेने वालों को कैसबैक भी दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक के दौरान इस योजना की वैधता मार्च 2022 से बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी पटरी वालों के व्यापार में आ रही आर्थिक परेशानियों को दूर करना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। आइए जानते हैं क्या है पीएम स्वनिधि योजना, कैसे करें अप्लाई, क्या हैं नियम व शर्तें।

क्या है पीएम स्वनिधि योजना

यह एक सरकारी योजना है। इसका उद्देश्य कुटीर उद्योग में लगे लोगों व रेहड़ी, पटरी वालों के व्यापार को बढ़ाने व उनके व्यापार में आ रही आर्थिक समस्याओं को खत्म करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार बिना ब्याज दर के 50 हजार रुपये का लोन दे रही है। वहीं एक साल में इस राशि को चुकाने के बाद कर्जदार डबल राशि कर्ज के रूप में ले सकता है। साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति दिसंबर 2024 तक उठा सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे एक परिवार से एक ही व्यक्ति पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।

क्या हैं पीएम स्वनिधि योजना की नियम व शर्तें

  • आवेदक भारत का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • रेहड़ी पटरी वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • कोरोना महामारी के कारण जिनका व्यापार प्रभावित हुआ है वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • सड़क किनारे स्टेशनरी की दुकान लगाने वाले व छोटे कारिगर इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी गारंटर की आवश्यकता नही होगी।
  • लाभार्थी कर्ज एकसाथ व किश्त के रूप में जमा कर सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासबुक की फोटोकॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
How To Apply Pm Svanidhi Yojana, कैसे करें अप्लाई
  1. इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Apply Loan 10k/Apply Loan 20k/Apply Loan 50k पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर, आपके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से ओटीपी जाएगा।
  4. ओटीपी वेरिफाइड होने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  5. इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  6. इसके बाद फॉर्म पूरा भरें, सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  7. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित स्वनिधि केंद्रों पर जाकर फॉर्म समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवाएं।

वेरिफिकेशन के बाद स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी। ध्यान रहे इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। ऐसे में किसी के बहकावे में आकर धोखाधड़ी के शिकार ना बनें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article