Free Aadhaar Card Update Deadline Extended: अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपके पास अब सीमित समय बचा है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से 10 साल पुराने आधार कार्ड धारकों को बिल्कुल फ्री में अपडेट करवाने की समयसीमा को बढ़ा दिया है। इस सुविधा का लाभ उठाने की आखिरी तारीख अब 14 जून 2025 तय की गई है। यानी इससे पहले तक आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं वहीं इसके बाद आपको अपडेट के लिए शुल्क देना होगा।
क्यों जरूरी है आधार अपडेट करना?
भारत में आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। यह न सिर्फ सरकारी योजनाओं के लिए, बल्कि बैंकिंग, पैन कार्ड लिंकिंग, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, और पहचान प्रमाण के तौर पर भी अनिवार्य हो गया है। अगर आपके आधार में कोई जानकारी जैसे नाम, पता या जन्मतिथि गलत है, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है।
14 जून तक कराएं फ्री अपडेट
UIDAI ने एक बार फिर सभी नागरिकों को अपने आधार में जरूरी अपडेट करने का मौका दिया है। लेकिन यह सुविधा सिर्फ 14 जून 2025 तक के लिए ही फ्री है। इसके बाद आधार में किसी भी जानकारी को बदलवाने के लिए आपको निर्धारित शुल्क (50 रुपये) देना होगा।
आधार कार्ड ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
- My Aadhaar मेनू से Document Update विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड भरें और OTP दर्ज करें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से उस डॉक्युमेंट को चुनें, जिसे अपडेट करना है।
- संबंधित दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें और सबमिट करें।
- अपडेट रिक्वेस्ट के बाद एक SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
