यूटिलिटी

FD Interest Rate: दो बैंकों ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, जानें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की FD पर कहां कितन मिलेगा रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को इन्वेस्टमेंट के सबसे सुरक्षित साधनों में से एक माना जाता है। देश में मौजूद विभिन्न बैंकों और NBFCs द्वारा फिलहाल FD पर 4.5% से 9.25% जितना इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। इसी बीच दो प्रमुख बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर ऑफर किये जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है।

Image

दो बैंकों ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, जानें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की FD पर कहां कितन मिलेगा रिटर्न

Photo : iStock

FD Interest Rate: अधिकतर लोग ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में निवेश करना चाहते हैं जिनमें बेहतर रिटर्न्स के साथ-साथ निवेश की गई रकम पर ज्यादा सुरक्षा भी मिलती हो। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) काफी लंबे समय से लोगों के लिए पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन रहा है। पहले अधिक रिटर्न्स कमाने की इच्छा रखने वाले लोग FD में इन्वेस्ट नहीं करते थे क्योंकि यहां ब्याज दर काफी सीमित थी। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और फिलहाल देश में मौजूद विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा FD पर 4.5% से 9.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। इसी बीच दो प्रमुख बैंकों ने अपनी FD योजनाओं में ऑफर किए जाने वाले ब्याज में बढ़ोत्तरी की है। यहां इन्वेस्ट कर अब आप बेहतर इंटरेस्ट कमा सकते हैं।

इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें

देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और प्राइवेट क्षेत्र के जाने-माने यस बैंक द्वारा अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। अगर FD में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको इन बैंकों द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख बैंकों द्वारा फिलहाल 3 करोड़ रुपये से कम रकम वाली FD पर कितना ब्याज दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

FD पर कौन कितना दे रहा ब्याज

1 साल की अवधि वाली FD योजना पर HDFC बैंक द्वारा 6.60% सालाना, ICICI बैंक द्वारा 6.70% सालाना, SBI और यस बैंक द्वारा 6.80% सालाना और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 2 साल की अवधी वाली FD पर यूनियन बैंक द्वारा 6.60% सालाना, HDFC बैंक और SBI द्वारा 7.00% सालाना और यस बैंक और ICICI बैंक द्वारा 7.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। 3 साल वाली FD पर यूनियन बैंक द्वारा 6.70% सालाना, SBI द्वारा 6.75% सालाना, HDFC बैंक और ICICI द्वारा 7.00% सालाना और यस बैंक द्वारा 7.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल की FD पर यूनियन बैंक और SBI द्वारा 6.50% सालाना, HDFC बैंक और ICICI द्वारा 7.00% सालाना और यस बैंक द्वारा 7.25% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है।

टेबल से समझें FD पर कहां कितना मिल रहा है ब्याज

बैंक का नाम 1 साल की FD पर ब्याज2 साल की FD पर ब्याज3 साल की FD पर ब्याज5 साल की FD पर ब्याज
SBI6.80% सालाना7.00% सालाना6.75% सालाना6.50% सालाना
यूनियन बैंक7.25% सालाना6.60% सालाना6.70% सालाना6.50% सालाना
HDFC बैंक6.60% सालाना7.00% सालाना7.00% सालाना7.00% सालाना
ICICI बैंक6.70% सालाना7.25% सालाना7.00 सालाना7.00 सालाना
यस बैंक6.80% सालाना7.25% सालाना7.25% सालाना7.25% सालाना
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article