यूटिलिटी

Filmyzilla 2023 Movies Download: क्या Filmyzilla वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं फिल्में, जानें नई फिल्में ऑनलाइन देखने से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 12:21 PM IST

Filmyzilla 2023 HD Movies Download, Filmyzilla 2023 Tamil Movies Download: Filmyzilla समेत कई सारी वेबसाइट्स को भारत सरकार ने पाइरेसी को बढ़ावा दिए जाने पर काफी समय से बैन किया हुआ है। दरअसल इन सभी वेबसाइट्स पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत तमाम भारतीय और इंटरनेशनल शोज, फिल्में, वेब सीरीज और गाने अलग-अलग फॉर्मेट और रेजोल्यूशन में आसानी से डाडनलोड किए जा सकते हैं।

Image

Filmyzilla 2023 Movies Download

Filmyzilla 2023 Movies Download Torrent Website: दुनियाभर में फिल्मों और वेब सीरीज को इंटरनेट पर उपलब्ध कई सारी वेबसाइट्स से दुनियाभर में कहीं से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा यहां से आप नए-नए वीडियो और ऑडियो गाने भी डाउनलोड कर सकते हैं। Tamilrockers, MP4moviez, Movierulz, Moviescounter, Filmyzilla, Isaimini जैसी कई सारी वेबसाइट्स हैं, जहां फिल्मों और वेब सीरीज का पाइरेटेड प्रिंट आसानी से उपलब्ध हो जाता है। हालांकि इस पाइरेसी की वजह से फिल्म बनाने वालों को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। इसके साथ ही फिल्म के फ्लॉप होने का खतरा भी बना रहता है।

क्या है Filmyzilla website?

Filmyzilla website एक टोरेंट वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर नई फिल्मों को उनकी रिलीज डेट से पहले या लगभग साथ में ही रिलीज कर दिया जाता है। रिलीज करने से से दर्शक यहां मुफ्त में फिल्म देख लेते हैं और पिक्चर हॉल में कम संख्या में ही दर्शक पहुंचते हैं। वहीं पाइरेसी की वजह से सभी फिल्म इंडस्ट्रीज- हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड समेत सभी को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है और पिक्चर हिट होने के बजाए फ्लॉप हो जाती है।

Filmyzilla website से फिल्म डाउनलोड करते हुए पकड़े जाने पर क्या होगा?

Filmyzilla समेत कई सारी वेबसाइट्स को भारत सरकार ने पाइरेसी को बढ़ावा दिए जाने पर काफी समय से बैन किया हुआ है। दरअसल इन सभी वेबसाइट्स पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत तमाम भारतीय और इंटरनेशनल शोज, फिल्में, वेब सीरीज और गाने अलग-अलग फॉर्मेट और रेजोल्यूशन में आसानी से डाडनलोड किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि सिनेमैटोग्राफी कानून 2019 के तहत ये प्रावधान लागू किया गया है कि जो कोई भी निर्माता की लिखित अनुमति के बिना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज अपलोड करता है, उसे भारी जुर्माना या फिर तीन साल जेल की सजा होगी। साथ ही इसे कॉपीराइट उल्लंघन के तौर पर भी देखा जाता है।

क्या Filmyzilla से फिल्में डाउनलोड करना सुरक्षित है?

Filmyzilla से फिल्में और वेब सीरीज डाउनलोड करना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। ये न सिर्फ ये एंटी-पाइरेसी कानून का उल्लंघन करता है बल्कि इससे आप कानूनी मामले में भी बुरी तरह से फंस सकते हैं। साथ ही आपको जेल भी जाना पड़ सकता है या फिर भारी जुर्माना भी आप पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन सभी वेबसाइट्स में वायरस भी होते हैं, जो आपके मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर को खराब कर सकते हैं या फिर आपका प्राइवेट डाटा भी चुरा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article