यूटिलिटी

EPFO Passbook Lite: करोड़ों लोगों की तमाम झंझट हुई खत्म! अब आसानी से होगी ईपीएफओ अकाउंट की ट्रैकिंग

EPFO ने अपने सदस्यों के लिए नया फीचर Passbook Lite पेश किया है। अब कर्मचारी आसानी से सीधे EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करके अपने PF बैलेंस, योगदान और निकासी की डिटेल्स ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को Annexure K डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी

Image

अब यूजर्स आसानी से अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों यूजर्स के लिए पासबुक लाइट को पेश किया है। यह ऑनलाइन पासबुक सर्विस का एक सरल वर्जन है। यह अपडेट EPFO 3.0 सुधारों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सदस्यों के लिए सेवाओं को अधिक सरल, आसान और यूजर्स के अनुकूल बनाना है। पहले जहां उपयोगकर्ताओं को अपने PF लेन-देन को देखने के लिए एक अलग पोर्टल में लॉग इन करना पड़ता था, वहीं अब यूजर्स पासबुक लाइट से आसानी से अपने अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स को चेक कर सकते हैं।

EPFO पासबुक लाइट पोर्टल के अंदर मौजूद है। यह टैब यूजर्स को डेबिट-क्रेडिट ट्रांजैक्शन और करेंट बैलेंस को पहले से कहीं अधिक फास्ट प्रोसेसिंग के जरिए चेक कर सकते हैं। इसकी मदद से अब PF ट्रैकिंग आसानी से होगी।

पासबुक लाइट में क्या अलग है?

अब EPFO पासबुक देखने की प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। पहले सदस्यों को पासबुक की जानकारी देखने के लिए एक अलग पोर्टल पर लॉगिन करना पड़ता था, लेकिन अब 'पासबुक लाइट' फीचर की मदद से वे सीधे अपने मेंबर पोर्टल पर ही बैलेंस, योगदान और निकासी से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ देख सकते हैं। इसका मतलब है कि अब अलग-अलग वेबसाइट्स पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं रही, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है।

पासबुक लाइट के फायदे

अब सभी जरूरी सेवाएं एक ही लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध होंगी, जिससे बार-बार पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न केवल प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव कम होगा, बल्कि प्रक्रियाएं भी अधिक तेज और सुचारू हो जाएंगी। इसका सीधा लाभ उपयोगकर्ताओं को मिलेगा — उनका अनुभव बेहतर होगा, शिकायतों में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और सदस्यों की संतुष्टि का स्तर भी ऊंचा होगा।

DigiLocker पर EPF बैलेंस कैसे चेक करें

EPF विवरण DigiLocker ऐप के माध्यम से भी एक्सेस किया जा सकता है, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस बताते हैं

  • अपने स्मार्टफोन के ऐप स्टोर से DigiLocker डाउनलोड करें।
  • अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ऐप पर रजिस्टर करें।
  • आधार का उपयोग करके अपने EPFO खाते को लिंक करें।
  • एक बार लिंक होने के बाद, "Documents" के तहत EPFO सेक्शन में जाएं।
  • आप अब अपनी पासबुक, UAN कार्ड, PPO, और PF बैलेंस देख सकते हैं।
  • जिनके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है या ऐप से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए UMANG ऐप, EPFO सदस्य पोर्टल, या SMS सेवा जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

EPFO पोर्टल पर PF बैलेंस कैसे चेक करें

  • सदस्य अपने PF बैलेंस को EPFO वेबसाइट के माध्यम से भी देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आपको EPFO पोर्टल पर विजिट करना होगा।
  • "कर्मचारियों के लिए" सेक्शन में जाएं।
  • "सदस्य पासबुक" का चयन करें।
  • अपने सक्रिय UAN और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • अब आप अपनी पासबुक और बैलेंस डिटेल्स देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 43 इंच Smart TV को 11,000 रुपये से भी कम में खरीदने क मौका, Flipkart के ऑफर्स ने उड़ाए होश
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article