यूटिलिटी

FD Rates: इस बैंक ने अपनी FD की ब्याज दर में किया बदलाव, निवेश पर मिलेगा अब इतना अधिक रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 2, 2024, 11:57 AM IST

Union Bank FD Rates: नियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें एक जून, 2024 से प्रभावी हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image

Union Bank of India fixed deposit

Photo : iStock

Union Bank FD Rates: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यूनियन बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें एक जून, 2024 से प्रभावी हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सात से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों के बीच की एफडी के लिए दी जाने वाली ब्याज दर अब 4.50 फीसदी है।

91 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 4.80 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 181 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि वाली एफडी पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

1000 दिनों की एफडी की ब्याज दर

बैंक एक साल से लेकर 398 दिनों तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक 399 दिनों की अवधि की एफडी पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। 400 दिनों से लेकर 998 दिनों से कम की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 6.50 फीसदी है। बैंक 999 दिनों की अवधि पर 6.40 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 1000 दिनों से लेकर 10 साल की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD दरें

देश के सीनियर सिटीजन रेगुलर ब्याज दरों के अलावा 0.50 फीसदी की अतिरिक्त दर के लिए पात्र हैं। इसलिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 399 दिनों की अवधि पर 7.75 फीसदी है।

सुपर सीनियर सिटीजन FD दरें

बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। 399 दिनों की अवधि पर दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 8 प्रतिशत है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article