यूटिलिटी

1000 रुपए का FASTag रिचार्ज पाने का मौका! गंदे टॉयलेट की फोटो खींचें और पाएं इनाम

Win free Fastag recharge: टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखने के साथ आपकी इसकी शिकायत करने के बदले रिवॉर्ड पा सकते हैं। जी हां, Clean Toilet Picture Challenge के साथ आप 1000 रुपए का फास्टैग रिचार्ज पा सकते हैं।

Image

1000 रुपए का FASTag रिचार्ज पाने का मौका! (Photo: X handle/@MORTHIndia)

Win free Fastag recharge: सड़क यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर साफ-सफाई एक बड़ी परेशानी बनती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से एक खास पहल की शुरुआत की गई है। इस खास पहल को लेकर सरकार का कहना है कि अगर किसी वाहन चालक को किसी भी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखता है, तो वाहन चालक अपने फोन से गंदे टॉयलेट की फोटो खींचकर 1,000 रुपए का FASTag क्रेडिट पा सकता है।

क्या है यह स्कीम?

यह पहल Clean Toilet Picture Challenge के तहत शुरू की गई है। इसमें यात्रियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे टोल प्लाजा पर गंदगी की रिपोर्ट करें। इसके लिए आपको केवल एक फोटो क्लिक करनी है और उसे Rajmargyatra App के जरिए अपलोड करना है।

सरकार का कहना है कि यह कोई स्कैम नहीं है, बल्कि साफ-सफाई सुधारने के लिए एक वास्तविक रिवॉर्ड आधारित अभियान है। Clean Toilet Picture Challenge को केंद्र की ओर से इस वर्ष 30 जून तक के लिए आगे बढ़ा गया है।

कैसे मिलेगा रिवॉर्ड?

अगर आप किसी गंदे टॉयलेट की फोटो ऐप पर अपलोड करते हैं और वह रिपोर्ट सही पाई जाती है, तो आपको 1,000 रुपए का FASTag क्रेडिट दिया जाएगा। यह राशि सीधे आपके FASTag अकाउंट में जुड़ती है, जिसे आप टोल भुगतान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, फास्टैग रिचार्ज रिवार्ड वैलिडेशन के पांच दिनों के भीतर लिंक्ड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (वीआरएन) में जमा कर दिया जाएगा।

क्या है इस पहल का उद्देश्य?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर स्वच्छता और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। सरकार चाहती है कि आम लोग भी इस अभियान का हिस्सा बनें और गंदगी की जानकारी देकर सुधार में योगदान दें।

यात्रियों के लिए क्यों है खास?

यह पहल यात्रियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि उन्हें साफ-सुथरी सुविधाएं मिलेंगी। इस पहल के साथ यात्रियों के लिए गंदे टॉयलेट की शिकायत करना आसान हो गया है और साथ ही सरकार की ओर रिवॉर्ड पाने का भी मौका दिया जा रहा है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article