यूटिलिटी

LIC Jeevan Utsav: 15 साल इन्वेस्ट करें 10 हजार, जीवन भर हर महीने मिलेंगे 15,000 रूपए

रिटायरमेंट सुखद चाहिए तो इसकी सही प्लानिंग कर लेना बहुत जरूरी है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि भारतीय जीवन बीमा निगम सिर्फ इंश्योरेंस पॉलिसी ही प्रदान करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि LIC इन्वेस्टमेंट के लिए आकर्षक ऑप्शन भी प्रदान करती है? आज हम आपको LIC के जीवन उत्सव प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

LIC की जीवन उत्सव योजना में इन्वेस्ट कर बनायें मासिक कमाई का जरिया

Photo : iStock

LIC Jeevan Utsav: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को देश की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी के रूप में जाना जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि LIC सिर्फ इंश्योरेंस प्लान ही प्रदान करती है, जबकि ऐसा नहीं है। इंश्योरेंस के साथ-साथ LIC काफी आकर्षक इन्वेस्टमेंट ऑप्शन भी प्रदान करती है। आज हम आपको LIC के जीवन उत्सव प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर इन्वेस्टमेंट का ऐसा ऑप्शन खोज रहे हैं जिसमें इन्वेस्ट कर आप अपने रिटायरमेंट को सुखद बना सकें तो आपको इस प्लान के बारे में जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

LIC जीवन उत्सव

LIC जीवन उत्सव प्लान के माध्यम से आप अपने परिवार को इंश्योरेंस के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं तो साथ ही रेगुलर इनकम की मदद से अपना रिटायरमेंट भी सुखद बना सकते हैं। इस तरह यह प्लान आपको एक नहीं बल्कि दो तरह से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप 5 से 16 साल तक के लिए कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में 15 साल तक हर महीने 10,000 रुपये जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पूरी होने बाद आपको आजीवन हर महीने 15,000 रुपये प्राप्त होंगे।

क्या है पात्रता?

LIC जीवन उत्सव को खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 90 दिन और अधिकतम 65 साल ही होनी चाहिए। LIC जीवन उत्सव में इन्वेस्ट करने पर आपको न्यूनतम 5 लाख रुपये का एश्योर्ड बेसिक सम भी मिलता है। पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को कुल प्रीमियम का 105% बोनस के रूप में दिया जाता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article