यूटिलिटी

Low Price Grocery Store: रिलायंस और टाटा के बाद बाजार में इस कंपनी का डंका, फूड और ग्रॉसरी आइटम मिलेगा सबसे सस्ता

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 18, 2023, 09:31 AM IST

Cheapest Grocery Store, Low Price Grocery Store: अब आपके शहर में सबसे सस्ता फूड और ग्रॉसरी स्टोर खुलने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि, यहां सबसे अच्छा और सबसे सस्ता सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रॉसरी आइटम की कीमत रिलायंस स्टोर की तुलना में काफी कम होगी।

Image

सबसे सस्ता फूड और ग्रॉसरी आइटम

Cheapest Grocery Store, Low Price Grocery Store Near Me: यदि आप भी अपने शहर में सबसे सस्ती फूड और ग्रॉसरी स्टोर की तलाश में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रिलायंस और टाटा समूह के बाद एक और कंपनी बाजार में दस्तक देने जा रही है। इस कंपनी का दावा है कि, इसके वैल्यू स्टोर पर सबसे सस्ता सामान (Cheapest Grocery Online) मिलेगा। साथ ही इसके स्टोर देश के हर कोने में मौजूद होंगे। इस स्टोर की सबसे खास बात यह होगी कि इनमें वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट्स को सबसे ज्यादा प्राथमिकता (Cheapest Grocery Store In India) दी जाएगी। साथ ही कंपनी के प्राइवेट ब्रांड की हिस्सेदारी सबसे अधिक होगी। यहां ग्रॉसरी आइटम की कीमत दुकानों व बिग बजार और रिलायंस स्टोर की तुलना में सबसे कम होगी।

जाहिर सी बात है कि, अब आपके मन में कंपनी के नाम को लेकर उत्सुकता (Cheapest Grocery App) बनी होगी। बता दें यह आरपी संजीव गोयनका समूह की कंपनी Spencers Retail, ये कंपनी अब हाइपरमार्केट में दस्तक देने जा रही है। कंपनी देश के सभी छोटे बड़े शहरों में स्पेंसर्स वैल्यू मार्केट स्टोर खोलेगी।

यहां सबसे कम दाम में मिलेगा सामान

हाल ही में संजीव गोयनका ग्रुप के हेड ऑफ रिटेल शाश्वत गोयनका ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, यहां अन्य स्टोर्स की तुलना में सबसे सस्ता सामान उपलब्ध होगा। साथ ही फूड और ग्रॉसरी आइटम्स सबसे बेस्ट रखे जाएंगे। कंपनी अपने प्राइवेट उत्पादों को अधिक प्राथमिकता देगी। कंपनी अपने 10 मौजूदा स्टोर को इस फॉर्मेट में खोलने जा रहा है। वहीं मार्च 2023 तक ज्यादा से ज्यादा शहरों में ये स्टोर उपलब्ध होंगे।

बिग बाजार से होगी जबरदस्त टक्कर

बता दें Spencers Retail खुलने के बाद बिग बाजार से इसका जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। रिटेल सेक्टर में दबदबा बनाने के लिए रिलायंस ने तमाम शहरों में बिग बाजार की जगह स्मार्ट बाजार खोला है। वहीं कंपनी जियो स्टोर्स खोलने पर भी विचार कर रही है, देश के पिछड़े इलाकों व गली मोहल्ले में जल्द ही जियो स्टोर खोले जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि, यहां सबसे सस्ता सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article