यूटिलिटी

Cheapest Bank Home Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा SBI या PNB, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 7, 2024, 02:36 PM IST

Cheapest Bank Home Loan: बैंक घर की पूरी कीमत नहीं चुकाते। इसके लिए रिजर्व बैंक ने लोन टू वैल्यू रेशियो (LTV) तय कर रखा है यानी प्रॉपर्टी की कीमत का कितना फीसदी आपको लोन के तौर पर मिलेगा। होम लोन की दर सिबिल स्कोर पर भी निर्भर करती है।

Image

Home Loan Rates 2024

Cheapest Bank Home Loan: कई लोगों के लिए घर खरीदना जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है। घर खरीदने के कई फायदे हैं। घर सिर्फ सिर पर छत ही नहीं देता बल्कि यह एक संपत्ति भी है। ज्यादातर घर खरीदार होम लोन लेकर घर खरीदते हैं। घर खरीदने में लोन के अलावा दूसरे खर्च भी होते हैं। बैंक घर की पूरी कीमत नहीं चुकाते। इसके लिए रिजर्व बैंक ने लोन टू वैल्यू रेशियो (LTV) तय कर रखा है यानी प्रॉपर्टी की कीमत का कितना फीसदी आपको लोन के तौर पर मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी की कीमत 30 लाख रुपये या इससे कम है तो प्रॉपर्टी की कीमत का 90 फीसदी माना जाएगा, अगर प्रॉपर्टी की कीमत 30 से 75 लाख रुपये के बीच है तो 80 फीसदी माना जाएगा।

किस आधार पर बैंक देते हैं होम लोन

हालांकि, अगर प्रॉपर्टी की कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा है तो 75 फीसदी तक होम लोन मिल सकता है। लोन के मामले में LTV रेशियो के अलावा कई दूसरे फैक्टर जैसे व्यक्ति की इनकम, रीपेमेंट कैपेसिटी यानी लोन चुकाने की क्षमता, उम्र, जॉब की स्थिरता और क्रेडिट स्कोर आदि को भी ध्यान में रखा जाता है। आइए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की होम लोन ब्याज दर पर एक नजर डालें।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन आवेदक के CIBIL स्कोर के आधार पर 9.15 फीसदी से 9.75 फीसदी की ब्याज दर के आधार पर देता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40 फीसदी से 10.90 फीसदी की ब्याज दर की रेंज में होम लोन ऑफर करता है।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक उधारकर्ता के CIBIL स्कोर, कर्ज राशि और टेन्योर जैसे फैक्टर्स के आधार पर 9.4 फीसदी से 11.6 फीसदी की ब्याज दर से होम लोन ऑफर करता है।

उदाहरण के लिए 10 साल तक की अवधि के साथ 30 लाख रुपये से अधिक के लोन के लिए 800 और उससे अधिक के CIBIL स्कोर वाले उधारकर्ताओं को 9.4 फीसदी की सबसे कम दर पर होम लोन की पेशकश की जाती है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article