यूटिलिटी

Hair Dryer: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ब्रांडेड हेयर ड्रायर, अब बालों को सुखाना होगा आसान

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 17, 2022, 01:01 PM IST

Cheap and Best Hair Dryer: आज हम आपको बता रहे हैं कुछ सस्ते और अच्छे हेयर ड्रायर्स के बारे में जिन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

Image

Hair Dryer: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ब्रांडेड हेयर ड्रायर, अब बालों को सुखाना होगा आसान

Cheap and Best Hair Dryer: सर्दी का सीजन शुरू हो चुका है। इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या बाल सुखाने में आती है। लोग नहाकर वॉशरूम से बाहर आते हैं तो तौलिये से बालों को पोंछ लेते हैं, लेकिन यह सही तरीका नहीं है। बालों को सुखाने के लिए आपको हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना चाहिए। आजकल बाजार में बेहद कम कीमत के हेयर ड्रायर मौजूद हैं। अगर आपको भी सुबह सुबह बालों को सुखाने में परेशानी होती है तो आज आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कुछ सस्ते और अच्छे हेयर ड्रायर्स के बारे में जिन्हें आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।

Nova Foldable Hair Dryer

अमेजन पर 219 रुपये में आपको NOVA कंपनी का फोल्डेबल हेयर ड्रायर मिल रहा है जिसे कैरी करना बेहद आसान है। 1000 वॉट का ये ड्रायर लुक में भी काफी शानदार है। यह ब्लू और पिंक कलर में उपलब्ध है। आप इसे कैश ऑन डिलीवरी से भी मंगा सकते हैं।

Syska HD1600 Hair Dryer

सिस्का विश्वसनीय कंपनी है और इसका 1000 वॉट की पावर का हेयर ड्रायर अमेजन पर 679 रुपये में मिल रहा है। ब्लू कलर का ये ड्रायर पोर्टेबल है और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस ड्रायर को रेटिंग भी काफी अच्छी मिली हुई है।

Philips Hair Dryer

फिलिप्स कंपनी के HP8120/00-1200Watts हेयर ड्रायर की कीमत 1099 रुपये है। यह लुक के हिसाब से काफी हैंडी है और इसे कैरी करना काफी आसान है। इसकी रेटिंग 4.5/5 है। फिलिक्स काफी विश्वसनीय ब्रांड है और लोग इसे पसंद करते हैं।

Havells HD3151 1200 W Foldable Hair Dryer

हैवल्ड कंपनी जानी मानी कंपनी है और इसका 1200 वॉट की पावर का हेयर ड्रायर 923 रुपये में अमेजन पर मिल रहा है। ये हेयर ड्रायर नई तकनीक से बना है और इसका साइज भी छोटा है। इस हेयर ड्रायर को भी 4.5/5 रेटिंग मिली हुई है।

VEGA Blooming Air Foldable 1000 Watts Hair Dryer

वेगा कंपनी का फोल्डेबल हेयर ड्रायर भी काफी बिकता है। अमेजन पर फिलहाल ये 699 रुपये में उपलब्ध है। इसका कलर भी काफी प्यारा है और फीचर्स भी जबरदस्त हैं। इस ड्रायर में Heat & Cool सेटिंग भी है जो आजकल काफी डिमांड में रहती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article