यूटिलिटी

Cheap Business Idea: ऐसे शुरू करें आलू चिप्स का बिजनेस, कम खर्च में होगी लाखों की कमाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 19, 2023, 10:20 AM IST

How to start potato chips business: आज का युवा बिजनेस करना चाहता है और वह ऐसे मौके तलाशता है जहां कम लागत में लाखों की कमाई वाला बिजनेस सेट किया जा सके। ऐसा ही बिजनेस है आलू चिप्स जिसमें लागत कम और मुनाफा ज्यादा है।

Image

Cheap Business Idea: ऐसे शुरू करें आलू चिप्स का बिजनेस, कम खर्च में होगी लाखों की कमाई

How to start potato chips business: आज का युवा बिजनेस करना चाहता है और अपना नाम कमाना चाहता है। नौकरी के प्रति लोगों का रुझान है लेकिन अगर किसी को बिजनेस का अवसर मिलता है तो वह मौका नहीं चूकता है। आज युवा ऐसे मौके तलाशता है जहां कम लागत में लाखों की कमाई वाला बिजनेस सेट किया जा सके। ऐसा ही बिजनेस है आलू चिप्स जिसमें लागत कम और मुनाफा ज्यादा है। आलू चिप्स का बिजनेस वैसे तो कोई भी कर सकता है लेकिन यह महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बाजार में आने वाले चिप्स के पैकेट आपने देखे हैं, उनमें चिप्स कम हवा ज्यादा होती है।

कम लागत, मुनाफा ज्यादा

अगर आप कम पैसों में भी अपना बिजनेस करना चाहते हैं तो आप आलू चिप्स का बिजनेस कर सकते हैं। खासबात ये है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी बड़ी मशीन या बड़े सेटअप की जरूरत नहीं है। शुरुआत के लिए आपको उत्तम क्वालिटी के आलू, बर्तन और ताजे तेल, नमक एवं मिर्च पाउडर की आवश्यकता होती है।

आलू चिप्स बनाने की मशीन

चिप्स का बिजनेस करने के लिए आपको एक मशीन की जरूरत होगी। यह मशीन काफी सस्ती और छोटी सी होती है। यह मशीन आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आपको अपना एक बजट तय करना चाहिए और इस बजट के अनुसार अपनी मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनानी होगी। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से चिप्स का प्रचार करें।

पैकेजिंग पर ध्यान दें

कोई भी प्रोडक्ट कितना ही अच्छा क्यों ना हो, उसकी पैकेजिंग अच्छी नहीं है तो बिकेगा नहीं। इसलिए आपको चाहिए कि आप चिप्स की पैकेजिंग का पूरा ध्यान रखें। आकर्षक पैकेजिंग से आप प्रतिस्पर्धा की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कीमत भी ऐसी रखें जिसे आसानी से खरीदा जा सके। मात्र 10-12 हजार रुपये के निवेश से आप बहुत जल्द लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article