यूटिलिटी

FREE में इंटरनेट कनेक्शन लगा रही ये सरकारी कंपनी, जानिए कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

BSNL Broadband Internet offer: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने साथ ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत नए ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन पर ग्राहकों को किसी भी तरह का कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। ये ऑफर अगले साल 31 मार्च तक चलेगा।

Image

329 रुपये से शुरू होता है बीएसएनएल का फाइबर प्लान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया BSNL
  • ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन पर नहीं लगेगा इंस्टॉलेशन चार्ज
  • 31 मार्च, 2024 तक ऑफर चलाएगी सरकारी कंपनी

BSNL Broadband Internet offer: अगर आप अपने परिवार के लिए घर में इंटरनेट कनेक्शन लगवाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। जी हां, केंद्र सरकार की टेलीकॉम कंपनी BSNL ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत बीएसएनएल फ्री में आपके घर आकर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन इंस्टॉल करेगी। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि आपको ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन लगवाने के लिए आपको किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा।

31 मार्च, 2024 तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन पर नहीं लगेगा इंस्टॉलेशन चार्ज

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएनएल का ये ऑफर एक साल तक चलेगा। यानी, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल 31 मार्च, 2024 तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन लगाने के लिए किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं लेगी। बताते चलें कि देश में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विसेज देने वाली लगभग सभी कंपनियां इंस्टॉलेशन के लिए भी ग्राहकों से पैसे लेती हैं।

कॉपर के साथ ही फाइबर कनेक्शन पर भी मिलेगा ऑफर का फायदा

सरकार की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इस ऑफर के माध्यम से देशभर में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। बताते चलें कि बीएसएनएल पूरे देश में टेलीकॉम सेवाएं देती है, जिसमें इंटरनेट भी शामिल है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को किफायती दामों पर साधारण कॉपर ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ ही फाइबर सर्विस भी देती है।

329 रुपये से शुरू होता है बीएसएनएल का फाइबर प्लान

ऑफर से पहले बीएसएनएल ग्राहकों से कॉपर कनेक्शन के इंस्टॉलेशन के लिए 250 रुपये और फाइबर कनेक्शन के लिए 500 रुपये की फीस लेती थी। लेकिन इस ऑफर के तहत आपको दोनों कनेक्शन पर अब किसी तरह का कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। बताते चलें कि बीएसएनएल के फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 329 रुपये से होती है, जिसमें ग्राहकों को 20 mbps की स्पीड से 1 टीबी डाटा मिलता है।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article