यूटिलिटी

बड़े काम का है Bhuvan पोर्टल, किस आधार सेंटर पर होता है कौन-सा काम, एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

Bhuvan Aadhaar Portal: भुवन पोर्टल को भारत का खुद का Google Earth कहा जा सकता है। यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को भारत के नक्शों, भौगोलिक जानकारी, भूमि उपयोग, प्राकृतिक संसाधन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है, लेकिन भुवन पोर्टल पर आधार सेंटर की भी जानकारी बहुत ही विस्तार से और सटीक मिलती है।

Image

Bhuvan Aadhaar Portal/Photo-Bhuvan

सरकारी पोर्टल और ऐप्स बड़े ही काम के होते हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। ऐसा ही एक पोर्टल भुवन पोर्टल (Bhuvan) है जो है तो बड़े ही काम का, लेकिन इसके फीचर के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। भुवन पोर्टल को भारत सरकार के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने तैयार किया है। यह एक ऐसा वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है जो जियोस्पेशियल डेटा और सैटेलाइट इमेजरी प्रदान करता है।

इसे सरल शब्दों में भारत का खुद का Google Earth कहा जा सकता है। यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को भारत के नक्शों, भौगोलिक जानकारी, भूमि उपयोग, प्राकृतिक संसाधन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है, लेकिन भुवन पोर्टल पर आधार सेंटर की भी जानकारी बहुत ही विस्तार से और सटीक मिलती है। यह बहुत ही कम लोग जानते हैं। भुवन पोर्टल से आप जानते हैं कि किस आधार कार्ड सेंटर पर कौन-सा काम होता है, जैसे- बच्चों का आधार कहां बनता है, बायोमैट्रिक अपडेट कहां होता है, आदि... आइए भुवन पोर्टल के बारे में विस्तार से जानते हैं...

भुवन पोर्टल की आधार सर्विस

भुवन पोर्टल से आधार केंद्र के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपको https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने एक स्क्रीन खुलकर आएगी जिसमें कई सारे विकल्प मिलते हैं। इस पोर्टल से आप आधार के नजदीकी केंद्र की जानकारी पिन कोड के अलावा लाइव लोकेशन के अलावा नाम से भी सर्च कर सकते हैं।

1. नजदीकी केंद्र खोजें

  • आधार सेंटर नियर मी: आपकी लोकेशन के आस-पास के आधार केंद्रों को खोजने के लिए।
  • नाम से सर्च करें: किसी विशेष शहर या स्थान के नाम से आधार केंद्रों को खोजने के लिए एक सर्च बॉक्स।

2. सर्च के अन्य तरीके

  • पिन कोड द्वारा खोजें: पिन कोड डालकर आधार केंद्र खोजा जा सकता है।
  • राज्य-वार आधार केंद्र: राज्य के अनुसार आधार केंद्रों की सूची देखने की सुविधा।
  • आधार केंद्र द्वारा खोजें: विशिष्ट आधार केंद्र का नाम या पहचानकर्ता (identifier) डालकर खोज करने की सुविधा।

3. केंद्र की सेवाओं के प्रकार

पोर्टल यह जानने की सुविधा देता है कि केंद्र पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं। ये कलर कोड के रूप में दिए गए हैं जैसे-

  • लाल कोड वाले आधार केंद्र पर 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र वालों का नया नामांकन और अपडेट, दोनों सेवा उपलब्ध हैं।
  • वहीं पीले वाले कलर कोड सेंटर पर भी 18 वर्ष से कम उम्र वालों का नामांकन और सभी का अपडेट उपलब्ध है।
  • इसके अलावा ग्रीन कलर कोड वाले सेंचर पर नाम, लिंग, जन्मतिथि को छोड़कर अन्य अपडेट की सुविधा है।
  • ब्लू कलर वाले सेंटर पर बच्चों के आधार से जुड़े काम होते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट होता है।
  • पर्पल कलर वाले सेंटर्स पर सिर्फ बच्चों के आधार का इनरोलमेंट होता है।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article