Best Places to Visit near Jhansi: झांसी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह महारानी लक्ष्मीबाई की झांसी के नाम से जाना जाता है। हजारों लोग रोज यहां आते हैं और वीरांगना लक्ष्मीबाई की गौरवगाथा से रूबरू होते हैं। सरकार ने इस जगह को काफी खास और सुंदर बना दिया है। झांसी का किला महारानी लक्ष्मीबाई के अटूट इरादों की गवाही देता है। इस शहर का कण कण महारानी के गीत गाता नजर आता है। झांसी कई प्राकृतिक नजारों और एतिहासिक महत्व वाली जगहों से घिरा है। झांसी जाएं तो इन जगहों को देखना ना भूलें।
ओरछा (Orchha)
बेतवा नदी के तट पर बसे ऐतिहासिक शहर ओरछा की स्थापना 16 वीं शताब्दी में बुंदेला राजपूत प्रमुख रुद्र प्रताप ने की थी। ओरछा से निकटतम रेलवे जंक्शन झांसी है, जो 16 किलोमीटर दूर है। यहां राजा राम सरकार का भव्य मंदिर है और इसकी काफी मान्यता है।
दतिया (Datia)
दतिया मध्य मध्य प्रदेश में जिला है जोकि झांसी के काफी करीब है। इस शहर का उल्लेख महाभारत में वर्णित है। पीताम्बरा माता का विशाल मंदिरदतिया शहर में स्थित है। श्री पीताम्बरा पीठ, बगलामुखी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो 1920 के दशक में श्रीस्वामी जी द्वारा स्थापित किया गया था।
ग्वालियर (Gwalior)
झांसी के करीब स्थित ग्वालियर एतिहासिक महत्व वाले शहरों में से एक है। यह अपने आप में टूरिस्ट स्पॉट के रूप में मशहूर है। ग्वालियर शहर का निर्माण राजा सूरजसेन द्वारा किया गया था। इस ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती, आकर्षित कर देने वाले स्मारक, महल और मंदिर काफी दर्शनीय हैं। यहां हजारों पर्यटक रोज आते हैं।
बरुआसागर (Barua Sagar)
बरुसागर का नाम बरुसागर ताल नामक एक बड़ी झील के नाम पर रखा। यह झील 260 साल पहले बनाई गई थी। झांसी के लोग यहां वीकेंड पर घूमने जाते हैं। यहां जाकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी समंदर के किनारे आ गए हों।
पारीछा बांध (Parichha bandh)
पारीछा बांध, पारीछा कस्बा के पास बेतवा नदी पर बनाया गया है, जो झांसी से झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25 पर लगभग 25 किमी दूर है। यहां एक विशाल जलाशय है जिसका पानी दूध जैसा सफेद नजर आता है। गिरते पानी में से उठने वाला धुंआ मनमोहक नजारा देने वाला होता है।
