यूटिलिटी

इस Credit Card पर मिलता है 2.5 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंट कवर, देखिए टॉप 3 एयरलाइन क्रेडिट कार्ड के फीचर्स

Airline Credit Cards: देश के कई बैंक एयरलाइन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में ग्राहकों को एयरलाइन क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं। एयरलाइन क्रेडिट कार्ड की फीस साधारण क्रेडिट कार्ड की तुलना में काफी ज्यादा होती है लेकिन इस पर मिलने वाले ऑफर्स और रिवॉर्ड पॉइन्ट्स भी साधारण कार्ड से काफी ज्यादा होते हैं।

Image

देश के कई बैंक एयरलाइन कंपनियों के साथ मिलकर ग्राहकों को एयरलाइन क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एयरलाइन कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर बैंक देते हैं क्रेडिट कार्ड
  • साधारण कार्ड की तुलना में ज्यादा होती है फीस
  • फ्लाइट से ज्यादा सफर करने वालों के लिए अच्छा रहता है ये कार्ड

Airline Credit Cards: देश के अलग-अलग बैंक ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स वाले क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं। जिन लोगों को फ्लाइट से ज्यादा आना-जाना लगा रहता है, बैंक ऐसे लोगों के लिए कई शानदार फीचर्स के साथ एयरलाइन क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं। एयरलाइन क्रेडिट कार्ड पर यूजर्स को आम क्रेडिट कार्ड के मुकाबले जबरदस्त रिवॉर्ड पॉइन्ट्स के साथ प्रीमियम लाउंज एक्सेस और तमाम फ्लायर प्रोग्राम्स की मेंबरशिप मिलती है।

साधारण क्रेडिट कार्ड से काफी ज्यादा होती है फीस

हालांकि, एयरलाइन क्रेडिट कार्ड की फीस भी साधारण क्रेडिट कार्ड की तुलना में काफी ज्यादा होती है। यहां आपको टॉप 3 एयरलाइन क्रेडिट कार्ड और उन पर मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताया जाएगा, जिसके बाद आप अपने लिए बेस्ट एयरलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Axis Bank Vistara Infinite Credit Card

पैसा बाजार के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस के साथ मिलकर एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को Axis Bank Vistara Infinite Credit Card ऑफर करता है। इस कार्ड की सालाना फीस 10 हजार रुपये है। इस कार्ड पर ग्राहकों को वेलकम गिफ्ट के रूप में कॉम्पलिमेंट्री बिजनेस क्लास टिकट वाउचर दिया जाता है। कार्ड यूजर को 2.5 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सिडेंट कवर मिलता है।

Air India SBI Signature Credit Card

एयर इंडिया के साथ पार्टनरशिप में SBI अपने ग्राहकों के लिए Air India SBI Signature Credit Card ऑफर कर रहा है। इस कार्ड की सालाना फीस 4999 रुपये है। इस कार्ड के साथ वेलकम गिफ्ट के रूप में 20 हजार रिवॉर्ड पॉइन्ट्स मिलते हैं। एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप से एयर टिकट बुक करने पर 20 रिवॉर्ड पॉइन्ट्स मिलते हैं।

Kotak IndiGo Ka-ching 6E Rewards XL Credit Card

कोटक बैंक इंडिगो एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप में ग्राहकों को Kotak IndiGo Ka-ching 6E Rewards XL Credit Card ऑफर करता है। इस कार्ड की सालाना फीस 2500 रुपये है, जिसमें आपको 3000 रुपये के वेलकम टिकट मिलते हैं। इसके अलावा, इस कार्ड के साथ आपको हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंस के 8 एक्सेस मिलते हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article