यूटिलिटी

APY: सरकार की इस पेंशन स्कीम से जुड़े है 6 करोड़ लोग, जानें कितनी होती है कमाई

APY: मौजूदा वित्तीय वर्ष में 79 लाख से अधिक नामांकन हुए हैं। अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को लॉन्च किया था। सरकार इस स्कीम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पेंशन मुहैया कराती है। अटल पेंशन योजना में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं।

Image

Pensions, APY, Atal Pension Yojana, अटल पेंशन योजना

Photo : iStock

अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कुल नामांकन का आंकड़ा 6 करोड़ के पार चला गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 79 लाख से अधिक नामांकन हुए हैं। अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार ने 9 मई 2015 को लॉन्च किया था। सरकार इस स्कीम के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पेंशन मुहैया कराती है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने हाल के दिनों में इस योजना के जागरूकता निर्माण के लिए कई पहल की है।

मिलते हैं कई फायदे

अटल पेंशन योजना के तहत सब्सक्राइबर तीन तरह के फायदे उठा सकते हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम में निवेश कर आप 60 साल की उम्र के बाद से 5000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं। अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए 18 से 40 साल की उम्र निर्धारित की गई है। इस स्कीम के जरिए पेंशना पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।

इसके बाद जैसे ही आपकी उम्र 60 साल होगी, तो आपको पेंशन मिलने की शुरुआत हो जाएगी। इस स्कीम से जुड़ने के लिए आपके पास बैंक (Bank) या फिर पोस्ट ऑफिस (Post Office) में अकाउंट होना होना चाहिए।

पेंशन का भुगतान

इसके अलावा ग्राहक के निधन के बाद ग्राहक के पति या पत्नी को एक ही पेंशन का भुगतान किया जाएगा। ग्राहक और पति या पत्नी दोनों के निधन पर सब्सक्राइबर की 60 वर्ष की आयु तक जमा पेंशन को नामांकित व्यक्ति को वापस कर दिया जाएगा। इस स्कीम में निवेश कर आप इनकम टैक्स की भी बचत कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना में निवेश कर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं। ये छूट इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलती है।

अटल पेंशन योजना (APY) 2023: कैसे आवेदन करें

  • सभी नेशनल बैंक इस योजना को प्रदान करते हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरें और इसे अपने बैंक में जमा करें।
  • अपने आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी सबमिट करें।
  • आपको आवेदन के अप्रूव होने पर एक वेरिफिकेशन संदेश प्राप्त होगा।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article