यूटिलिटी

Cyber Fraud: क्या आपको भी आ रहा है ऐसे नंबर से कॉल, हो जाएं सावधान... वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Cyber Fraud: ​​जालसाज यूजर्स को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उनके नंबर के कथित दुरुपयोग के बारे में धमकी देते हैं। इसलिए टेलीकॉम विभाग ने फोन यूजर्स को अलर्ट किया है। ​टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को USSD कॉल को डीक्टिवेट करने का निर्देश दिया है। ऐसे नंबर से कॉल आए, तो अलर्ट हो जाएं।

Image

Cyber Fraud

Photo : iStock

Cyber Fraud: टेलीकॉम विभाग ने फोन यूजर्स को धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट किया है। जालसाज अब नए तरीके से लोगों को अपनी जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। जालसाज खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को उनके फोन के कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं और उनकी पर्सनल डिटेल्स चुराने की कोशिश कर रहे हैं। +92 जैसे रिफिक्स के साथ विदेशी मूल के अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल का उपयोग करके लोगों को कॉल किया जा रहा है।

वित्तीय धोखाधड़ी

जालसाज यूजर्स को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उनके नंबर के कथित दुरुपयोग के बारे में भी धमकी देते हैं। इसलिए टेलीकॉम विभाग ने फोन यूजर्स को अलर्ट किया है। विभाग ने कहा है कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के जरिए साइबर अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने/व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।

टेलीकॉम विभाग के अधिकारी नहीं करते कॉल

टेलीकॉम विभाग ने स्पष्ट किया कि वह अधिकारियों को अपनी ओर से लोगों को कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। इसलिए नागरिकों को संदिग्ध नंबरों से कॉल करने वालों के साथ अपनी किसी भी तरह की पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करने की सलाह दी जाती है। विभाग ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल पर 'चक्षु सुविधा' का उपयोग करके ऐसे मामलों को रिपोर्ट करने की भी सलाह दी है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इस तरह की सक्रिय रिपोर्टिंग से दूरसंचार विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी आदि के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।

USSD कॉल डीक्टिवेट

टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को USSD कॉल को डीक्टिवेट करने का निर्देश दिया है। विभाग ने ऑपरेटरों को धोखाधड़ी की जांच के लिए 15 अप्रैल, 2024 से USSD-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां इस सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

USSD कॉल का इस्तेमाल

अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा या USSD मोबाइल फोन यूजर्स को अपने फोन पर एक कोड डायल करके किसी सुविधा तक पहुंचने की अनुमति देता है। इस तरीके का उपयोग हैंडसेट के IMEI नंबर की जांच करने के लिए भी किया जाता है। USSD सेवाओं को *401# सर्विस भी कहा जाता है। हालांकि, DoT के अनुसार, धोखेबाजों द्वारा सुविधा के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं।

टेलीकॉम विभाग ने कहा कि इस संबंध में, सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी लाइसेंसधारी 15 अप्रैल 2024 से अगली सूचना तक मौजूदा USSD-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सेवाओं को बंद कर देंगे। विभाग ने कहा कि धोखाधड़ी को रोकने के लिए, फोन यूजर्स यह चुन सकेंगे कि वे USSD सुविधा को फिर से सक्रिय करना चाहते हैं या नहीं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article