यूटिलिटी

ये क्या! इतने सस्ते में Airtel दे रही 3 महीने के रिचार्ज प्लान, सिर्फ इतना होगा खर्च

Airtel Top 5 Recharge Plans for 3 Month: इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा, SMS और OTT जैसे फायदे मिलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हम यहां कम कीमत में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम और Amazon Prime Membership और Unlimited 5G Data वाले प्लान भी बता रहे हैं।

Image

Airtel Top 5 Recharge Plans

Airtel Top 5 Recharge Plans for 3 Month: यदि आप एयरटेल यूजर्स हैं और 3 महीने की वैधता के साथ कोई बेस्ट वैल्यू प्लान खोज रहे हैं तो यह खबर आपके है। यहां हम आपको एयरटेल के तीन महीने की वैधता वाले टॉप-5 प्रीपेड प्लान बता रहे हैं, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा, SMS और OTT जैसे फायदों के साथ आते हैं।

Airtel 509 रुपये प्लान

यदि आप कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट प्लान हो सकता है। इस प्लान में आपको 509 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान में 6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS हर रोज मिलते हैं। प्लान में फ्री हेलो ट्यून की सुविधा भी है।

Airtel 859 रुपये प्लान

एयरटेल के 859 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS हर रोज मिलते हैं। इस प्लान में 1.5GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं प्लान में अपोलो 24|7 सर्किल, फ्री हेलो ट्यून और रिवॉर्डमिनी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 929 रुपये प्लान

929 रुपये में आपको 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा है। इसमें 100 SMS प्रतिदिन, और Airtel Xstream Play का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel 979 रुपये प्लान

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। यानी यह WFH के लिए बेस्ट प्लान है। इसके अलावा 979 रुपये में आपको 2GB डेटा प्रतिदिन, 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम (22+ ओटीटी शामिल हैं) का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

Airtel 1199 रुपये प्लान

यदि आप फ्री ओटीटी के साथ फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा लेना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए है। इस प्लान में आपको Amazon Prime Membership और Unlimited 5G Data के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम और Apollo 24|7 Circle के साथ फ्री हेलो ट्यून और रिवॉर्डमिनी का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article