Buying a Split AC in 2026: मार्च का महीना भी खत्म होने जा रहा है इसी के साथ गर्मी भी बढ़ने जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए Split AC एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन खरीदारी के समय सही चुनाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना सोचे-समझे AC खरीदते हैं तो बाद में बिजली बिल, कूलिंग और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको 10 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ख्याल खरीदारी से पहले रख सकते हैं-
Capacity (टन)
सबसे पहले Capacity (टन) को समझना जरूरी है। AC की कूलिंग क्षमता टन में मापी जाती है। छोटे कमरे (120 वर्ग फीट तक) के लिए 1 टन AC सही रहता है, जबकि बड़े कमरे (150 वर्ग फीट या उससे ज्यादा) के लिए 1.5 टन या उससे अधिक क्षमता वाला AC बेहतर होता है।
कमरे का आकार और लोकेशन
एसी की खरीदारी के लिए कमरे का आकार और लोकेशन भी महत्वपूर्ण है। अगर आपके कमरे में ज्यादा धूप आती है या वह ऊपरी मंजिल पर है, तो ज्यादा क्षमता वाला AC लेना बेहतर रहेगा।
Compressor
एसी की खरीदारी के लिए Compressor की भी अहम भूमिका होती है। Inverter AC खूब पसंद किए जाते हैं क्योंकि इनमें कंप्रेसर की स्पीड जरूरत के हिसाब से बदलती रहती है, जिससे बिजली की बचत होती है।
स्टार रेटिंग
Star Rating भी एक अहम फैक्टर है। यह बताता है कि AC कितनी बिजली खर्च करेगा। 5-स्टार AC महंगा जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में बिजली बिल कम करता है।
वारंटी
AC खरीदते समय Warranty जरूर देखें। आमतौर पर कंपनियां 1 साल की वारंटी देती हैं, जबकि कंप्रेसर पर ज्यादा समय की वारंटी मिलती है। लंबी वारंटी आपको अतिरिक्त सुरक्षा देती है।
फिल्टर
आजकल AC में Filters भी काफी एडवांस हो गए हैं। एंटी-वायरल, एंटी-डस्ट और PM 2.5 फिल्टर हवा को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे आपकी सेहत बेहतर बनी रहती है।
स्मार्ट फीचर्स
एसी के Smart Features भी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। Wi-Fi, मोबाइल ऐप और रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाएं आपके AC को और ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाती हैं।
Installation Space
एसी खरीद रहे हैं तो Installation Space भी ध्यान में रखें, क्योंकि Split AC में दो यूनिट होती हैं-इंडोर और आउटडोर। दोनों के लिए सही जगह होना जरूरी है।
एसी का नॉइस लेवल
AC का Noise Level भी काफी महत्वपूर्ण है। कम आवाज वाला AC आपकी नींद और आराम को बेहतर बनाता है। खासकर दिन भर काम करने के बाद घर लौटने पर रात को चैन की नींद लेने के लिए एसी का नॉइस लेवल मायने रखता है।
मेनटेनेंस
एसी खरीद रहे हैं तो Maintenance को नजरअंदाज न करें। ऐसा AC चुनें जिसे साफ करना और सर्विस कराना आसान हो, ताकि लंबे समय तक वह सही तरीके से काम करता रहे।
