u19 world cup 2026

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में होने जा रहा है। टूर्नामेंट के 16वें संस्करण में मेजबान जिंबाब्वे के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका,वेस्टइंडीज, तंजानिया,अफगानिस्तान, जापान, स्कॉटलैंड, यूएसए की टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 16 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 के बीच होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 Men's Cricket World Cup 2026) का आयोजन जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में होने जा रहा है। यह इस टूर्नामेंट का 16वां संस्करण है। टूर्नामेंट में मेजबान जिंबाब्वे के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका,वेस्टइंडीज, तंजानिया,अफगानिस्तान, जापान, स्कॉटलैंड, यूएसए सहित कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का आगाज 16 जनवरी, 2026 को होगा और फाइनल मुकाबला 6 फरवरी, 2026 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भाग ले रही 16 टीमों में से 10 को पिछले संस्करण में प्रदर्शन के आधार पर इस बार जगह मिली थी। वहीं पांच टीमों को रीजनल क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में एंट्री मिली है।

भारत ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब

दो साल पहले अंडर-19 विश्व कप 2024 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी हुई थी और चौथी बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। टूर्नामेंट का आगाज साल 1988 में हुआ था। अबतक खेले गए 15 संस्करण में भारत सबसे ज्यादा पांच खिताब जीतने में सफल रहा है। भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल रही। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम है। उसने चार बार खिताब अपने नाम किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 1988, 2002,2010 और 2024 में चैंपियन बनी। इसके अलावा पाकिस्तान(2004 और 2006), इंग्लैंड(1998), दक्षिण अफ्रीका (2014), वेस्टइंडीज (2016), बांग्लादेश (2020) में खिताब जीतने में सफल रहा है। पाकिस्तान लगातार दो बार खिताब जीतने वाली एकलौती टीम है। उसने साल 2004 और 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप पर लगातार दो बार कब्जा किया था।

U19 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप और टीमें

ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूजीलैंड
ग्रुप बी: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका
ग्रुप डी: तंज़ानिया, वेस्ट इंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

अंडर-19 वर्ल्ड कप के विजेताओं की सूची (U-19 Men's Cricket World Cup Winners list)

क्रमांकसालमेजबानविजेताउपविजेता
11988ऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलियापाकिस्तान
21998दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंडन्यूजीलैंड
32000श्रीलंकाभारत श्रीलंका
42002न्यूजीलैंडऑस्ट्रेलियादक्षिण अफ्रीका
52004बांग्लादेशपाकिस्तानवेस्टइंडीज
62006श्रीलंकापाकिस्तानभारत
72008मलेशियाभारतदक्षिण अफ्रीका
82010न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियापाकिस्तान
92012ऑस्ट्रेलियाभारतऑस्ट्रेलिया
102014यूएई दक्षिण अफ्रीकापाकिस्तान
112016बांग्लादेशवेस्टइंडीजभारत
122018न्यूजीलैंडभारतऑस्ट्रेलिया
132020दक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेशभारत
142022वेस्टइंडीजभारतइंग्लैंड
152024दक्षिण अफ्रीकाऑस्ट्रेलियाभारत
162026जिंबाब्वे और नामीबिया-------

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम (U-19 Men's Cricket World Cup Full Schedule)

तारीख मैच ग्रुप/चरण स्थान समय
  1. 15 जनवरी, गुरुवार USA बनाम भारत ग्रुप A क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  2. 15 जनवरी, गुरुवार जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  3. 15 जनवरी, गुरुवार तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  4. 16 जनवरी, शुक्रवार पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  5. 16 जनवरी, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  6. 16 जनवरी, शुक्रवार अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  7. 17 जनवरी, शनिवार भारत बनाम बांग्लादेश ग्रुप A क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  8. 17 जनवरी, शनिवार जापान बनाम श्रीलंका ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  9. 18 जनवरी, रविवार न्यूजीलैंड बनाम USA ग्रुप A क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  10. 18 जनवरी, रविवार इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  11. 18 जनवरी, रविवार वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  12. 19 जनवरी, सोमवार पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  13. 19 जनवरी, सोमवार श्रीलंका बनाम आयरलैंड ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  14. 19 जनवरी, सोमवार दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  15. 20 जनवरी, मंगलवार बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड ग्रुप A क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  16. 20 जनवरी, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  17. 21 जनवरी, बुधवार इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  18. 21 जनवरी, बुधवार अफगानिस्तान बनाम तंजानिया ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  19. 22 जनवरी, गुरुवार जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान ग्रुप B तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  20. 22 जनवरी, गुरुवार आयरलैंड बनाम जापान ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  21. 22 जनवरी, गुरुवार वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका ग्रुप D एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  22. 23 जनवरी, शुक्रवार बांग्लादेश बनाम USA ग्रुप A तकशिंगा स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  23. 23 जनवरी, शुक्रवार श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप C नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  24. 24 जनवरी, शनिवार भारत बनाम न्यूजीलैंड ग्रुप A क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  25. 24 जनवरी, शनिवार A4 बनाम D4 वर्गीकरण एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  26. 25 जनवरी, रविवार A1 बनाम D3 सुपर सिक्स ग्रुप 1 नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  27. 25 जनवरी, रविवार D2 बनाम A3 सुपर सिक्स ग्रुप 1 एचपी ओवल नामीबिया 1:00 PM
  28. 26 जनवरी, सोमवार B4 बनाम C4 वर्गीकरण हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  29. 26 जनवरी, सोमवार C1 बनाम B2 सुपर सिक्स ग्रुप 2 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  30. 26 जनवरी, सोमवार D1 बनाम A2 सुपर सिक्स ग्रुप 1 नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड 1:00 PM
  31. 27 जनवरी, मंगलवार C2 बनाम B3 सुपर सिक्स ग्रुप 2 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  32. 27 जनवरी, मंगलवार C3 बनाम B1 सुपर सिक्स ग्रुप 2 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  33. 28 जनवरी, बुधवार A1 बनाम D2 सुपर सिक्स ग्रुप 1 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  34. 29 जनवरी, गुरुवार D3 बनाम A2 सुपर सिक्स ग्रुप 1 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  35. 30 जनवरी, शुक्रवार D1 बनाम A3 सुपर सिक्स ग्रुप 1 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  36. 30 जनवरी, शुक्रवार B3 बनाम C1 सुपर सिक्स ग्रुप 2 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  37. 31 जनवरी, शनिवार B2 बनाम C3 सुपर सिक्स ग्रुप 2 हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  38. 1 फरवरी, रविवार B1 बनाम C2 सुपर सिक्स ग्रुप 2 क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  39. 3 फरवरी, मंगलवार सेमीफाइनल 1 सेमीफाइनल क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  40. 4 फरवरी, बुधवार सेमीफाइनल 2 सेमीफाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  41. 4 फरवरी, बुधवार रिज़र्व डे सेमीफाइनल क्वींस स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  42. 5 फरवरी, गुरुवार रिज़र्व डे सेमीफाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  43. 6 फरवरी, शुक्रवार फाइनल फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM
  44. 7 फरवरी, शनिवार रिज़र्व डे फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब 1:00 PM