देश का अनोखा मंदिर, जहां बीड़ी चढ़ाने पर होती है हर मनोकामना पूरी, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 11:57 AM IST

Unique Temple: बिहार के कैमूर जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां भक्त बाबा को बीड़ी चढ़ाते हैं। लोगों का मानना है कि बीड़ी चढ़ाने से बाबा प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना को पूरी करते हैं।

Unique Temple: देवी-देवताओं को खुश करने के लिए अक्सर लोग फूल, दूध, घी, पानी और मिठाई चढ़ाते हैं। अलग-अलग मंदिरों की अलग मान्यताएं हैं। लेकिन, इस देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां लोग ये सब चीजें ना चढ़ाकर बीड़ी चढ़ाते हैं। ये बात सुनकर आपको जरूर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। बिहार के कैमूर जिले में एक मंदिर ऐसा है, जहां अपनी मनोकामना और इच्छा पूरी करने के लिए लोग बीड़ी चढ़ाते हैं। ऐसी मान्यता है कि बाबा को बीड़ी का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्त की इच्छा को पूरी करते हैं। कहा यहां तक जाता है कि यहां से गुजरने वाला कोई भी यात्री बिना बीड़ी का भोग लगाए आगे नहीं जाता है, अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके साथ अनिष्ट हो सकता है। तो वीडियो में देखें क्या है पूरा मामला?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!