Nagpanchami Viral Video: नाग पंचमी श्रावण माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार दो अगस्त को मनाया जा रहा है। नाग पंचमी पर शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, कई जगहों पर लोग नाग देवता को दूध पिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नाग पंचमी को लेकर एक से एक मजेदार वीडियो शेयर हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। क्योंकि, इस वीडियो में जंगल के बीच सफेद संगमरमर के एक शिवलिंग पर विशाल नाग फन फैलाए नजर आया। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। तो नाग पंचमी पर आप भी देखें इस मजेदार वीडियो को...
End of Article
