2 अंगुलियों का कमाल...इस तरह वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमाती है ये महिला, दिलचस्प है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 04:50 PM IST

Ajab Gajab News: एक महिला अंगुलियों के कारण सोशल मीडिया पर फेमस हो गई और अब महीने का लाखों रुपए कमा रही है।

2 अंगुलियों का कमाल...इस तरह वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमाती है ये महिला, दिलचस्प है मामला

Ajab Gajab News: इस दुनिया में पैसा कमाने के लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते हैं। वहीं, कुछ लोग काफी मेहनत भी करते हैं। जबकि, कुछ लोगों नसीब के सहारे पैसा कमाते हैं। कई लोगों को आसानी से कामायबी मिल जाती है, जबकि कई लोगों को मेहनत करने के बाद भी फायदा नहीं होता है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दो अंगुलियों से कमाल कर लाखों रुपए कमाती है। आलम ये है कि यह महिला सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लाखों लोग उसके दीवाने हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

38 वर्षीय इस महिला का नाम ऐली राय है। ऐली जिस अंदाज से पैसा कमाती है उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ऐली अपने अंगूठे मोड़ने की ट्रिक से मोटी कमाई कर रही है। उसके दोनों थंब फिंगर काफी फ्लेक्सिबल हैं, जिसके कारण वो फेमस हो चुकी है। ऐली का कहना है कि वो किसी अन्य के मुकाबले अपने अंगूठे को ज्यादा मोड़ सकती है। इतना ही नहीं इस कला का वो भरपूर इस्तेमाल कर रही है। अब टिकटॉक स्टार बन चुकी है। 

लाखों रुपए कमा रही है महिला

रिपोर्ट के अनुसार, ऐली इस टैलेंट से महीने के लाखों रुपए कमा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले तक ऐली नर्स की नौकरी करती थी। लेकिन, पोर्न साइट पर काम करने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई और उसी पर अपना फुलटाइम करियर बना लिया। देखते ही देखते वो फेमस हो गई और लोग उसके वीडियोज को काफी पसंद करने लगे। इतना ही नहीं अंगूठे के वीडियो और फोटो को लोग खरीदते हैं, जिनसे उन्हें मोटी कमाई होती है। गौरतलब है कि ऐली तीन बच्चों की मां हैं। इंस्टाग्राम पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और लाखों में व्यूज आते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!