इस बच्चे का टैलेंट देख बड़े-बड़े दिग्गज रह गए दंग, 26 सेकेंड का वीडियो मचा रहा धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 02:40 PM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, बच्चे ने ऐसा करतब दिखाया जिसपर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था।

इस बच्चे का टैलेंट देख बड़े-बड़े दिग्गज रह गए दंग, 26 सेकेंड का वीडियो मचा रहा धमाल
Photo Credit: Twitter

Boy Viral Video: इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में आपको गजब के टैलेंट देखने को मिल जाएंगे। कुछ टैलेंट को देखकर तो लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियोज देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक बच्चे ने ऐसा करतब दिखाया, जिसे देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। 

सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिनसे नजरें नहीं हटती। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक टेबल के ऊपर गोल जैसी कोई चीज है और उसके ऊपर लकड़ी के तख्ते पर एक छोटा बच्चा खड़ा है। बच्चे के सिर पर कुछ कटोरियां रखी हुई है। वहीं, कुछ कटोरियों को वो तख्ते पर सजाकर रखे हुए है। लड़की लकड़ी के तख्ते पर आगे-पीछे होते रहता है और फिर ऐसा कमाल दिखाता है जिस पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। देखें वीडियो...

टैलेंट से बच्चे ने मचाया धमाल

वीडियो देखकर जरूर आपकी आंखें खुली की खुली रह गई होंगी। सोच रहे होंगे बच्चे में क्या टैलेंट है। आलम ये है कि 26 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@HanaDZ222' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, काफी लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं और बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। तो इस टैलेंट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!