Viral: दुल्हन की धांसू एंट्री देखकर थम गई लोगों की सांसें! बार-बार वीडियो देखने का करेगा मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 01:25 PM IST

वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का माहौल है। काफी सारे लोग मौजूद हैं। अचानक दुल्हन की एंट्री होती है। सजी-धजी दुल्हन पीले रंग की जीप चलाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचती है।

Viral: दुल्हन की धांसू एंट्री देखकर थम गई लोगों की सांसें! बार-बार वीडियो देखने का करेगा मन
Photo Credit: Instagram

हर कपल अपनी शादी में कुछ अलग और खास करना चाहते हैं। उस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग काफी तैयारियां भी करते हैं। कई बार दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) की ऐसी एंट्री होती है, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन की एंट्री का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी सांसें जरूर थम जाएगी। क्योंकि, दुल्हन का अंदाज काफी धांसू है। 

सोशल मीडिया पर आपने शादियों के कई मजेदार-मजेदार वीडियो देखे होंगे। इनमें कुछ तो हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो सीधे दिल जीत लेते हैं। वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का माहौल है। काफी सारे लोग मौजूद हैं। अचानक दुल्हन की एंट्री होती है। सजी-धजी दुल्हन पीले रंग की जीप चलाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचती है। दुल्हन के बगल में एक महिला हाथ में मजेदार पोस्टर लेकर बैठी होती है। वहीं, पीछे दो और लोग भी बैठे होते हैं। दुल्हन का अंदाज देखकर लोगों की नजरें उससे नहीं हट रही है। देखें वीडियो...

दुल्हन का धांसू अंदाज

दुल्हन की एंट्री देकखर एक पल के लिए आपकी नजरें भी थम गई होंगी। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theadorableweddings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, सात लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ' लगता है बगल में छोटी बहन बैठी है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ' आज कल शादी को यूनिक बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते'।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!