Viral Video: गर्लफ्रेंड की शादी में दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी, राज खुलने पर देखें क्या हुआ हाल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 09:59 AM IST

Wedding Viral Video: वीडियो उत्तर प्रदेश के भदोही का है। बताया जा रहा है कि एक शख्स दुल्हन का गेटअप लेकर अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंच गया। लेकिन, घरवालों को उस पर शक हो जाता है और शख्स का प्लान बेकार हो जाता है।

Viral Video: गर्लफ्रेंड की शादी में दुल्हन बनकर पहुंचा प्रेमी, राज खुलने पर देखें क्या हुआ हाल?
Photo Credit: Instagram

Wedding Viral Video: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार 'अंधा' होता है। मसलन ये कि प्यार में लोग कुछ भी कर बैठते हैं। कोई सात समंदर पार पहुंच जाता है, तो कोई अपनी जान तक दे देता है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही मामाला छाया हुआ है। जिसमें एक शख्स दुल्हन (Bride Video) बनकर गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंच गया। लेकिन, उसकी पोल खुल गई और फिर जो उसके साथ हुआ वो काफी धमाकेदार था। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।  

दावा किया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश के भदोही का है। बताया जा रहा है कि एक शख्स दुल्हन का गेटअप लेकर अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंच गया। लेकिन, घरवालों को उस पर शक हो जाता है और शख्स का प्लान बेकार हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स लाल साड़ी में विग, चूड़ियां और गहने पहने हुए हैं। पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है कि शख्स ही दुल्हन है। उधर, घर में शादी (Wedding Video) की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। लेकिन, कुछ लोगों को उस पर शक हुआ और भांडा फूट गया। देखें वीडियो...

सारा प्लान हो गया फेल...

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी झटका लगा होगा। क्योंकि, पोल खुलने के बाद लोगों ने उस शख्स को घेर लिया। कई लोग उस पर गुस्सा भी कर रहे हैं। कुछ तो जबरन घूंघट हटाने की कोशिश भी करते हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन, शख्स चुपके से वहां से फरार हो गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'memewalanews' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!