Viral Video:रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी 'गाय' पीछे से आ गई 'ट्रेन', फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2021, 03:03 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रेल ट्रैक पर एक ट्रेन और गाय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं- जाको राखे सांईयां, मार सके ना कोय।'

Viral Video:रेलवे ट्रैक पर खड़ी थी 'गाय' पीछे से आ गई 'ट्रेन', फिर जो हुआ कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली: जाको राखे सांईयां, मार सके ना कोय... ये कहावत सही संदर्भ में है कि अगर ईश्वर बचाने वाला है तो उसे कोई भी नहीं मार सकता है, जी हां कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया एक गाय के सामने जो कहीं एक रेलवे ट्रैक पर थी कि पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई लेकिन कमाल ये कि उसे कोई खास चोट नहीं आई और वो सुरक्षित है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गाय किसी नाले पर बने पुल पर खड़ी है और वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ही अंतराल के अंदर एक ट्रेन पीछे से आती है, पहले आप ये वीडियो देख लें...

इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक गाय किसी नाले पर बने रेलवे ब्रिज पर ट्रैक पर खड़ी है। इसी दौरान ट्रेन गाय की तरफ आती दिखती है, लेकिन ट्रैक पर जगह कम होती है। 

ऐसे में गाय के पास भागने का कोई रास्ता नहीं क्योंकि सब कुछ बहुत ही तेजी में होता है फिर ट्रैक के किनारे ही खड़ी रहती है।पर ट्रेन जब उसके पास से गुजरती है तो उसे टक्कर लग जाती है और वो संतुलन बिगड़ने से गिरकर नीचे नाले में गिर जाती है, फिर आगे जो होता है उसे तो लोग कुदरत का करिश्मा ही बता रहे हैं क्योंकि जो स्थिति थी उसमें गाय के बचने की संभावना लगभग ना के बराबर थी लेकिन ऐसा नहीं होता है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर तमाम रिएक्शन सामने आ रही हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!