VIDEO: इस हेवी ड्राइवर को देख लोगों की सांसे हलक में अटक गई, देखें किस तरह खतरनाक पुल पर दौड़ाया ट्रक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 03:06 PM IST

Viral Video: एक ड्राइवर काफी संकरे पुल पर ट्रक को दौड़ाते हुए नजर आया, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

VIDEO: इस हेवी ड्राइवर को देख लोगों की सांसे हलक में अटक गई, देखें किस तरह खतरनाक पुल पर दौड़ाया ट्रक
Photo Credit: Instagram

Shocking Video: आज कल हर कोई कुछ अलग और तूफानी करना चाहता है। इसके लिए कई लोग तो अपनी जान तक बाजी लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ तो खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार लेते हैं। लेकिन, आज जो हम आपको वीडियो (Trending Video) दिखाने जा रहे हैं, उसमें एक हेवी ड्राइवर की हिम्मत देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। क्योंकि, जिस तरह से ड्राइवर ने एक खतरनाक पुल पर ट्रक को दौड़ाया वो सबके बस की बात नहीं है। कई लोग तो इस वीडियो (Viral Video) को देखकर भौचक्के रह गए। 

ये तो हम सब जानते हैं गाड़ी चलाना कोई आसान काम नहीं। खासकर, भारी गाड़ी को चलाना तो बिल्कुल ही नहीं। इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह गाड़ी चलाते हैं जैसे उनके लिए बच्चों का खेल हो। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं पहाड़ पर ड्राइवर ट्रक चला रहा है। बीच में वो एक ऐसा रास्ता चुनता है, जो काफी खतरनाक लग रहा है। क्योंकि, यहां जरा सी चूक होने पर जान जा सकती है। इसके बावजूद ड्राइवर ट्रक को खतरनाक संकरे पुल पर आसानी से चढ़ा देता है। बड़ी बात ये है कि वो मजे से पुल भी पार कर लेता है। लेकिन, लोग इस नजारे को देखकर दंग रह गए। देखें वीडियो... 

कमाल कर दिया हेवी ड्राइवर ने...

वीडियो देखकर आपकी सांसें भी जरूर अटक गई होगी। सोच रहे होंगे सच में डेयरिंग वाला ये हेवी ड्राइवर है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग तो ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इसे जानलेवा स्टंट भी बता रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!