डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन पत्नी के छूते ही हो गया चमत्कार, जानें क्या है दिलचस्प मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 02:23 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। उसके ऑर्गन्स निकालने का काम भी शुरू हो गया था। लेकिन, पत्नी के छूने से ऐसा चमत्कार हुआ जिससे पूरा खेल ही बदल गया।

डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन पत्नी के छूते ही हो गया चमत्कार, जानें क्या है दिलचस्प मामला

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती है, जिन पर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो ऐसा लगता है जैसे कोई चमत्कार हो गया। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, एक शख्स को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं उसे ऑर्गन्स निकालने का काम भी शुरू होने वाला था। लेकिन, अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिससे शख्स 'जीवित' हो गया। डॉक्टर्स ने कहा कि वह गहरे कोमा में है और उसकी मौत नहीं हुई है। हालांकि, शख्स अब भी शख्स क्रिटिकल कंडीशन में है और हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। तीन बच्चों के पिता रयान मार्लो listeria से ग्रसित हैं और उन्हें पिछले महीने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनका दिमाग सूज गया और वो कोमा में चले गए। 27 अगस्त को डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। यहां आपको बता दें कि नॉर्थ कैरोलिना में अगर किसी इंसान का दिमाग काम करना बंद कर देता है तो उसे मृत घोषित किया जा सकता है। रयान के साथ डॉक्टर्स ने यही किया। उनकी पत्नी मेघन से कहा कि आपके पति की मौत हो गई है। उनकी डेथ न्यूरोलॉजिकल है। चार्ट में मौत का समय भी लिख दिया गया। पत्नी ने कहा कि मेरे पति ऑर्गन डोनर है। लिहाजा, डॉक्टर्स ने डोनेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया।   

ऐसे हुआ चमत्कार...

इस घटना के बाद मेघन घर चली गई। दो दिन बाद डॉक्टर ने मेघन को फोन किया कि रयान ट्रॉमेटिक ब्रेन डैमेज से ग्रसित था। लिहाजा, मौत का समय 27 अगस्त नहीं बल्कि 30 अगस्त कर दिया गया है। डॉक्टर्स ने कहा कि हमलोगों से गलती हो गई। उनकी मौत नहीं हुई थी बल्कि  ट्रॉमेटिक ब्रेन स्टेम इंज्यूरी से ग्रसित थे और वह बेसिकली ब्रेन डेड ही थे। अगली सुबह में मेघन का भतीजा रयान के पास गया और उसने बच्चों के साथ खेलते हुए रयान का वीडियो चला दिया। इसके बाद रयान ने पैर हिलाना शुरू कर दिया। रयान को लगा कि ब्रेन डेड के कंडीशन में ऐसा हो सकता है। इसके बाद मेघन रयान को देखने के लिए रूम में गई। उसने रयान से कई सारें बातें कही, जो उसे वो कहना चाहती थी। जैसे ही मेघन ने रयान का हाथ छुआ उसके दिल की धड़कन बढ़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि वह ब्रेन डेड नहीं है बल्कि गहरे कोमा में है। हालांकि, उसकी स्थिति अब भी क्रिटिकल है और हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।    

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!