Viral Video: सज-धजकर दुल्हन ने दिखाया 'दस का दम', पुश अप मारने का अंदाज देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 10:11 AM IST

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ऐसा दम दिखाया जिसे देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए।

Viral Video: सज-धजकर दुल्हन ने दिखाया 'दस का दम', पुश अप मारने का अंदाज देख दंग रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Bride Viral Video: शादियों का मौसम आते ही सोशल मीडिया (Social Media) एक से एक मजेदार वीडियो (Video) से गुलजार होने लगता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो देखकर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में तो दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) ही कमाल कर देते हैं। इसी कड़ी में एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर 'गदर' मचा रहा है। जिसे देखकर लोग दंग भी हैं और वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

वैसे तो आपने शादी के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में दुल्हन का अंदाज देखकर जरूर सोच में पड़ जाएंगे। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक दुल्हन सज-धजकर पूरी तरह तैयार हैं। लहंगा और गहना पहनकर वो बड़े आराम से लगातार पुशअप्स मार रही हैं। इतना ही नहीं पुशअप्स मारने के बाद दुल्हन ने डोले भी दिखाए। दुल्हन का अंदाज देखकर लोग एक पल के लिए दंग रह गए। वहीं, कई लोगों के लिए यह वीडियो काफी प्रेरक भी है। तो पहले आप वीडियो देखें...

दुल्हन का धांसू अंदाज

दुल्हन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोग जहां दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन ने शादी से पहले दिखाया अपना दम। वहीं, कुछ का कहना है कि दुल्हन है या बॉडी बिल्डर। ट्विटर पर इस वीडियो को '@dineshakula' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बातएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!