UPSC मेंस का निबंध पेपर वायरल, चटकारे लेते हुए लोग शेयर कर रहे मजेदार मीम्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 06:09 PM IST

विगत सात जनवरी को UPSC 2021 मेंस परीक्षा का पहला पेपर संपन्न हुआ। लेकिन, यह पेपर अचानक सोशल मीडिाय पर चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि, निबंध के विषय काफी अजीबोगरीब थे। जिसने भी इस पेपर को देखा वह हैरान रह गया।

UPSC मेंस का निबंध पेपर वायरल, चटकारे लेते हुए लोग शेयर कर रहे मजेदार मीम्स
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो चीजें इतनी मजेदार होती है कि लोग उस पर जमकर चटकारे लेते हैं। वहीं, कई बार कुछ मामले काफी हैरान करने वाले होते हैं और लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक निबंध पेपर को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर मजे लेते हुए मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।  

दरअसल, विगत सात जनवरी को UPSC 2021 मेंस परीक्षा का पहला पेपर संपन्न हुआ। लेकिन, यह पेपर अचानक सोशल मीडिाय पर चर्चा का विषय बन गया। क्योंकि, निबंध के विषय काफी अजीबोगरीब थे। जिसने भी इस पेपर को देखा वह हैरान रह गया। कई IAS-IPS ऑफिसर भी इस पेपर को देखकर हैरान हैं और उस पर मजे ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, निबंध पेपर के प्रश्न पत्र के खंड 'ए' में, 'इच्छारहित होने का दर्शन काल्पनिक आदर्श (युटोपिया) है, जबकि भौतिकता माया है'। वहीं खंड 'बी' में, 'पलना झूलाने वाले हाथों में ही संसार की बागडोर होती है, और शोध क्या है, ज्ञान के साथ एक अजनबी मुलाकात'! जैसे टॉपिक थे। 

मेन्स पेपर लोग जमकर ले रहे मजे

इस प्रश्न पत्र को IFS ऑफिसर राजकुमार एम ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ' यूपीएससी परीक्षार्थियों को लेकर पुरानी कहावत है कि कुछ प्रयास के बाद वो दार्शनिक बन जाता है। निंबध पेपर को देखकर ऐसा लगता है जैसे यूपीएससी के कुछ अनुभवी लोगों ने इसे सेट किया है। प्रश्न पत्र वायरल होते ही लोग इस पर रिएक्शन देने लगे। IAS ऑफिसर जितिन यादव ने कहा कि मैं निंबध पेपर शेयर कर रहा हूं। आप इनमें से कौन से दो चुनेंगे और क्यों चुनेंगे? वहीं, IAS अवनीश शरण ने लिखा कि इस पेपर को देखकर ऐसा लगता है कि 'जगत मिथ्या' है और  'अहम् ब्रह्मास्मि' वाली सोच आ रही है। तो इस पेपर पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!