Viral: बैल की मदद के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, IAS ऑफिसर ने कही ये मजेदार बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 04:28 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। क्योंकि, एक शख्स ने बैलों की मदद के लिए बैलगाड़ी पर रोलिंग सपोर्ट लगा दिया।

Viral: बैल की मदद के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, IAS ऑफिसर ने कही ये मजेदार बात
Photo Credit: Twitter

Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो रोजाना हजारों तस्वीरें शेयर होती हैं। लेकिन, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलों को छू लेती हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों से यूजर्स की नजरें तक नहीं हटती हैं। जबकि, कुछ तस्वीरों को बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इतना ही नहीं इस नायाब तरीके को आप सलाम भी करेंगे। 

आज तक आपने कई तरह के बैलगाड़ी देखे होंगे। कड़ी मेहनत से बैल उस गाड़ी को खींचते हैं। कई बार सामान लेकर, तो कई बार इंसानों को लेकर बैल यात्रा पर निकल जाते हैं। लेकिन, एक शख्स ने बैलों की मदद के लिए ऐसा तरकीब लगाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वायरल फोटो (Viral Photo) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स ने बैलगाड़ी के आगे दोनों बैलों के बीच में एक चक्का लगा दिया है, जिससे बैल को काफी राहत जरूर मिल रही होगी। लोग इस इनोवेटिव की काफी सराहना कर रहे हैं। तो पहले आप तस्वीर देखें... 

लोगों का दिल जीत रही है तस्वीर

इस मजेदार तस्वीर को ट्विटर पर IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' बैलों का लोड कम करने के लिए बैलगाड़ी पर लगाया गया रोलिंग स्पोर्ट'। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। पोस्ट को अब तक करीब 40 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। जबकि, 38 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, लोग इस तकनीक की काफी तारीफ कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यही है असली मानवता। जबकि, किसी का कहना है कि जानवरों को भी आराम की जरूरत है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!